शिवपुरी। यूआईटी आरजीपीवी शिवपुरी में Training and placement cell ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सैल द्वारा How to join Indian Army भारतीय सेना में कैसे शामिल हों इस विषय पर 19 मई 2023 को Expert talk विशेषज्ञ वार्ता आयोजित की गई। जिसमें बाहर से आमंत्रित Chief Guest Major Sumit Upadhyay मुख्यातिथि मेजर सुमित उपाध्याय ने विस्तार से जानकारी दी, साथ ही छात्र छात्राओं के सवालों के शानदार ढंग से जवाब भी दिए। बता दें की शिक्षक सतीश मनोरमा उपाध्याय के होनहार सुपुत्र सुमित की शिक्षा दीक्षा शिवपुरी के सेंट चार्ल्स से हुई। CDS (Civil service entrance examination) के माध्यम से उन्होंने इंडियन आर्मी जैसी गौरवशाली संस्था को ज्वाइन किया। सुमित की प्रतिभा का दर्शन इसी परीक्षा में हुआ था जब उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद बेहद कठिन सीडीएस परीक्षा को बिना किसी कोचिंग की सहायता अपने बल बूते पर महज एक बार में उत्तीर्ण कर लिया था। तबसे लेकर आज तक कठिन मेहनत, अडिग इरादे और लक्ष्य को सामने रखकर आज वे मेजर होकर सियाचिन लद्दाख पदस्थ हैं। यही वजह रही की उन्हे जैसे ही अपनी देश और मातृभूमि शिवपुरी के यूआईटी आरजीपीवी से बतौर विशेषज्ञ वार्ता के लिए आमंत्रित किया तो वे तत्काल राजी होकर यूनिवर्सिटी पहुंचे।
उन्होंने बताया की किस तरह इंडियन आर्मी को ज्वाइन किया जा सकता हैं। जिससे देश सेवा का अवसर हाथ आता हैं।
प्रजेंटेशन से समझाया महत्व
मेजर सुमित जी ने Indian Army इंडियन आर्मी के विषय में presentation प्रजेंटेशन द्वारा छात्र छात्राओं को इंडियन आर्मी का महत्व समझाया। उन्हें जीवन शैली के बारे में जानकारी दी। ARMED FORCES आर्म्ड फोर्सेस के क्षेत्र में कैसे आगे बढ़े, उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया, इसके माध्यम से उन्होंने अपनी बेहतर जीवन शैली के लिए सकारात्मक उपयोग पर बल दिया।
खास बात ये रही की छात्र छात्राओं ने भी सवाल जवाब किए और अपने मन की जिज्ञासा को पूरा किया। इस अवसर पर संस्था के संचालक डॉ राकेश सिंघई जी ने मुख्य अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया। अंत में कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर स्मिता जैन एवं भव्या शुक्ला द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें