Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: भा वि प शाखा शिवपुरी का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, 6 नए सदस्यों ने जुड़कर ली समाजसेवा की शपथ

रविवार, 4 जून 2023

/ by Vipin Shukla Mama
सेवा और संस्कारों की पहचान है भारत विकास परिषद : रीजनल चेयरमैन सुनील कोठारी
शिवपुरी। कभी-कभी हमने जीवन में देखा है कि अक्सर सेवा का भाव आता है तो व्यक्ति कुछ ना कुछ करके अपनी ओर से सेवा कार्य करता है लेकिन यह सेवा उसकी पहचान नहीं कही जा सकती, मैंने देखा है कि सेवा और संस्कारों की पहचान यिद कहीं देखने को मिलती है तो वह है, भारत विकास परिषद शाखा जिसमें सेवा, संस्कार, समर्पण, संस्कृति और समन्वय के भाव नजर आते है, यही वजह है कि अपने सेवा कार्यों से संस्था प्रतिवर्ष भारतीय संस्कृति और संस्कारों को ना केवल अपना रही बल्कि अन्य लोगों को भी प्रेरणा देने का कार्य कर रही है यही सही अर्थों में हमें भारतीयता की पहचान दिलाती है। सेवा और संस्कारों पर यह वक्तव्य दिए भारत विकास परिषद शाखा के रीजनल चेयरमैन सेन्ट्रल रीजन सुनील कोठारी ने जो स्थानीय होटल पीएस में भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के नवीन सत्र 2023-24 की नवगठित कार्यकारिणी के दायित्व ग्रहण समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व शपथ विधि अधिकारी प्रांताध्यक्ष युगल गर्ग सहित निवृत्तमान अध्यक्ष संजीव जैन, सचिव गणेश धाकड़, कोषाध्यक्ष सुकेष मित्तल व वर्तमान सत्र 2023-24 के नवीन अध्यक्ष सतीश शर्मा, सचिव प्रगीत खेमरिया, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र मित्तल एवं कार्यक्रम संयोजक हेमंत ओझा मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का संस्था पदाधिकारी व सदस्यों के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। यहां स्वागत उद्बोधन नवीन अध्यक्ष सतीश शर्मा के द्वारा दिया गया जबकि सत्र 2023-24 में किए जाने वाले सेवा कार्यों का प्रतिवेदन सचिव प्रगीत खेमरिया ने दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन अपनी ओजस्वी वाणी में समाजसेवी तरूण अग्रवाल एवं उनका सहयोग श्रीमती खुशबू जैन के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। कार्यक्रम समापन के अवसर पर अतिथिद्वयों को कार्यक्रम की स्मृतियां संजोने के लिए स्मृति चिह्न भेंट कर उनके आगमन पर आभार जताया गया। अंत में आभार प्रदर्शन सचिव प्रगीत खेमरिया के द्वारा व्यक्त किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समापन उपरांत सभी संस्था पदाधिकारी व सदस्यगण स्नेहभोज में शामिल हुए। 
भाविप के सेवा कार्यों से प्रेरित होकर आधा दर्जन नए सदस्यों ने भी ली दायित्व ग्रहण की शपथ
समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के दायित्व ग्रहण समारोह में संस्था के सेवा कार्यों से प्रेरित होकर संस्था के नए अध्यक्ष सतीश शर्मा के साथ आधा दर्जन नए सदस्यों ने भी संस्था की सदस्यता ली और संस्था से जुड़कर अपने पद व दायित्व की शपथ यहां शपथ विधि अधिकारी के द्वारा ली। संस्था से जुड़े इन नए सदस्यों में श्रीमती अनीता-मुकेश जैन, श्रीमती कीर्ति-एड.गिर्राज गोयल, श्रीमती रूचि-अनिल उपाध्याय, श्रीमती दीपा-राधे गुप्ता, श्रीमती रेणु-केशवप्रसाद गुप्ता एवं श्रीमती मेघा-प्रिंस सहगल शामिल है। जिन्होंने संस्था के सेवा कार्यों से प्रेरित होकर संस्था सदस्य के रूप में जुड़कर समाजसेवा के कार्यों की शपथ ली। इन सभी नए पदाधिकारियों का यहा पुष्पगुच्छ भेंट कर संस्था में शामिल होने पर स्वागत किया गया।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129