Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: नपाध्यक्ष गायत्री जी से दंपत्ति ब्रजेश सुनीता ने लगाई गुहार, 7 जुलाई से होनी है हमारे विजयपुरम घर में भागवत, गली जलमग्न मदद कीजिए, नगर की अनेक बस्ती और जलमग्न कॉलोनियों की तरह विजयपुरम कॉलोनी में भी भरा पानी, हालात खराब

शुक्रवार, 30 जून 2023

/ by Vipin Shukla Mama
Shivpuri शिवपुरी। नगर की अनेक बस्ती और जलमग्न कॉलोनियों की तरह विजय पुरम कॉलोनी में भी हालात खराब हैं। गली पानी से भरी हुई हैं और हालत नाव चलने की हैं। यहां के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी बीच गोकुल धाम के सामने विजय पुरम कॉलोनी निवासी दंपत्ति ब्रजेश सुनीता गुप्ता ने नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा से गुहार लगाई हैं। उन्होंने कहा हैं की नपाध्यक्ष गायत्री जी, हम लोग बड़ी मुसीबत में आ गए हैं। हमने अपने विजय पुरम निवास पर मानसून के पहले पंडित जी को आमंत्रित करके धर्मायोजन की तिथि तय कर ली। निम्नलिखित श्रीमद भागवत पाठ हमारे घर 7 जुलाई से 14 जुलाई तक होना हैं। जिसमें सैकड़ों मेहमान, नगर के लोग शामिल होंगे। लेकिन बारिश का आगमन हुआ हैं तो हमारे घर की पूरी गली में पानी भर गया हैं।
जो निकल भी नहीं पा रहा। ऐसे में हमारे परिवार और पड़ोसियों की मदद कीजिए और सीएमओ, पार्षद के साथ एक विजिट कर के हमारी मुश्किल हल कीजिए। 
हम और हमारा परिवार आपका बड़ा आभारी रहेगा। आपको भी हम इस धर्मा योजन में सपरिवार आमंत्रित कर रहे हैं। हमारी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129