Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: गंगा नदी पर बन रहा सुपर स्ट्रक्चर पुल नदी में गिरा, पिछली साल भी गिरा था

रविवार, 4 जून 2023

/ by Vipin Shukla Mama
Bihar बिहार। बिहार के खगड़िया में अगुवानी सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहा सुपर स्ट्रक्चर पुल नदी में गिर गया है। अगुवानी- सुल्तानगंज पुल का 100 सौ मीटर का हिस्सा अचानक नदी में गिर गया।किसी के घायल होने की खबर नहीं हैं।













रविवार होने के कारण काम नहीं चल रहा था। हालांकि इतना बड़ा स्ट्रक्चर गिरने से गंगा नदी में कई फीट ऊंची लहरें उठीं। इससे नदी में नाव में बैठे लोग सहम गए। 
 इस फोरलेन पुल को SP सिंगला कंपनी बना रही है।  कमाल की बात ये हैं की इससे पहले 29 अप्रैल 2022 की रात भी इस पुल के 36 स्पैन ढह गए थे। पुल का शिलान्यास 2014 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। पुल का निर्माण 2015 से चल रहा है। इसकी लागत 1710.77 करोड़ रुपए है। उक्त पुल अगुवानी और सुल्तानगंज घाट ( भागलपुर जिला) के बीच बन रहा है। यह पुल बरौनी खगड़िया एनएच 31 और दक्षिण बिहार के मोकामा, लखीसराय, भागलपुर, मिर्जाचौकी एनएच 80 को जोड़ेगा। बिहार के खगड़िया की ओर से 16 किलोमीटर और सुल्तानगंज की ओर से चार किलोमीटर लंबा एप्रोच रोड के जरिये उत्तर बिहार सीधे मिर्जा चौकी के रास्ते झारखंड से जुड़ जाएगा। पुल बनने से खगड़िया से भागलपुर आने के लिए 90 किलोमीटर की दूरी की मात्र 30 किलोमीटर रह जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129