Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के बिगड़े बोल, कहा, गिनीज बुक में अपनी जीत का नाम लिखाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया डेढ़ लाख वोट से हारे थे, इसी प्रकार मैडम भी डेढ़ लाख वोट से इस बार चुनाव हारेंगी, अब जनता राजे-महाराजे के नाम वोट नहीं देने वाली

शनिवार, 24 जून 2023

/ by Vipin Shukla Mama
SHIVPURI शिवपुरी। प्रदेश के सीनियर कांग्रेस लीडर राजा दिग्विजय सिंह हों या उनके बेटे जयवर्धन सिंह दोनों ने ही खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया को लेकर हल्के शब्दों का अभी तक प्रयोग नहीं किया हैं, जब भी नाम लिया संभालकर बात रखी लेकिन शिवपुरी के जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के बिगड़े बोल सुनने को मिले। शनिवार को कांग्रेस कमेटी के धरना प्रदर्शन और ज्ञापन के दौरान जब प्रेस से चौहान ने बात की तो उन्होंने खेल मंत्री सिंधिया की तुलना बीते चुनाव को लेकर भतीजे यानी द ग्रेट श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया से करते हुए यहां तक कह दिया की वे इस बार डेढ़ लाख वोटों से चुनाव हारेंगी। देखिए सुनिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने क्या कुछ कहा। 
दरअसल शिवपुरी शहर के माधव चौक पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री की नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय जंगी धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेसियों ने महाकाल मंदिर में हुए घोटाले सहित सतपुड़ा भवन में हुई आगजनी और मंहगाई को लेकर भाजपा का जमकर घेराव किया। इसके बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव, पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना सिंह सहित कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
इसी मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बड़ी बात कह दी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि गिनीज बुक में अपनी जीत का नाम लिखाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया डेढ़ लाख वोट से हारे थे। इसी प्रकार मैडम भी डेढ़ लाख वोट से इस बार चुनाव हारेंगी। अब जनता राजे-महाराजे
के नाम वोट नहीं देने वाली। इधर जनता कांग्रेस जिलाध्यक्ष के इस बयान को लेकर मुंगेरीलाल के हसीन सपने जेसी बात कह रही हैं साथ ही ये भी कह रही हैं की सिंधिया जी कांग्रेस में रहते हारे थे न की बीजेपी में इसलिए दिन में सपने देखना बंद करें।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा लगातार 20 सालों से भ्रष्टाचार कर रही है। अब भाजपा की अति हो गई है भाजपा द्वारा किया गया हर महीने एक घोटाला सामने आ रहा है। भाजपा सरकार ने भगवान को भी नहीं छोड़ा, उज्जैन के महाकाल लोक में जमकर घोटाला हुआ। महाकाल लोक में लगाई गई सप्त ऋषि की प्रतिमा हलकी आंधी ने खंडित हो गई। इसकी फर्जी तरीके जांच कराकर महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार पर परदादारी कर दी गई साथ खंडित मूर्तियों की रिपेरिंग कराकर उन्हें पुनः खड़ा कर दिया गया। जबकि हिन्दू धर्म में खंडित मूर्तियों को पुनः स्थापित नहीं किया जाता है। भाजपा अब धर्म के साथ भी खिलवाड करने लगी है। विजह सिंह चौहान ने कहा कि सतपुड़ा भवन में आग लगवा कर भाजपा सरकार ने कई जांच की फाइलों को जलवा दिया। इन फाइलों में शिवराज सिंह चौहान सहित कई दिग्गज नेताओं की जांच की फाइलें थी जिन्हे योजनाबद्ध तरीके से जलवा दिया। सरकार बीस घंटे तक आग को नहीं बुझवा सकी थी।
कांग्रेस के इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने शिवपुरी में हुए भ्रष्टाचार पर भी भाजपा सरकार का घेराव किया। कांग्रेस वक्ताओं ने शिवपुरी में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े सीवर प्रोजेक्ट और सिंध जलावर्धन योजना पर भाजपा सरकार को जमकर घेरा। इस दौरान दावा किया गया कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है और इस बार जनता कमलनाथ को आशीर्वाद देकर अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। 














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129