Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका अलर्ट: प्लीज कीजिए मदद, भारतीय रेलवे ने ओडिशा में रेल दुर्घटना के मृतकों की शिनाख्त की अपील आमजन से की अपील, घायल और मृतकों के फोटो की खबर में देखिए लिंक

सोमवार, 5 जून 2023

/ by Vipin Shukla Mama
पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल
*ओडिशा सरकार के सहयोग से मृतकों, अस्पतालों में भर्ती लोगों और अज्ञात शवों के फोटो के लिंक उपलब्ध कराए गए हैं
ओडिशा। ओडिशा के बहांगा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना में उन परिवारों की सुविधा के लिए जो अभी भी अपने रिश्तेदारों के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं कर सकें हैं, भारतीय रेलवे ने ओडिशा सरकार के सहयोग से उनका पता लगाने की पहल की है। इस दुर्घटना में प्रभावित यात्रियों के परिवार के सदस्य/रिश्तेदार/मित्र और शुभचिंतक मृतकों के फोटो के लिंक, विभिन्न अस्पतालों में भर्ती यात्रियों की सूची और अज्ञात शवों के बारे में निम्नलिखित विवरण का उपयोग करके पता लगा सकते हैं:
ओडिशा में दुर्भाग्यपूर्ण बहांगा रेल दुर्घटना में मृतकों की तस्वीरों का लिंक:
https:srcodisha.nic.inPhotos%20Of%20Deceased%20with%20Disclaimer.pdf
*अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे यात्रियों की सूची का लिंक:
https://www.bmc.gov.in/train-accident/download/Lists-of-Passengers-Undergoing-Treatment-in-DifferentHospitals_040620230830.pdf
*एससीबी कटक में उपचाराधीन अज्ञात व्यक्तियों का लिंक क्लिक
https://www.bmc.gov.in/train-accident/download/Un-identified-person-under-treatment-at-SCB-Cuttack.pdf
इस रेल दुर्घटना में प्रभावित यात्रियों के परिवारों/रिश्तेदारों को जोड़ने के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 चौबीसों घंटे काम कर रहा है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हेल्पलाइन 139 का संचालन किया जा रहा है। साथ ही, बीएमसी हेल्पलाइन नंबर 18003450061/1929 भी 24x7 काम कर रहा है। नगर आयुक्त कार्यालय, भुवनेश्वर ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जहाँ से वाहनों के साथ लोगों को या तो अस्पताल या शवगृहों, जैसा भी उचित हो, के लिए निर्देशित किया जा रहा है। सुविधा प्रदान करने के लिए अधिकारियों को भी नियुक्त किया गया है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129