Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका उल्टी गंगा: सास को रिवाल्वर दिखाकर डराती है बहू, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़िए रोचक किस्सा

सोमवार, 5 जून 2023

/ by Vipin Shukla Mama
UP उत्तर प्रदेश। जमाना बदल रहा हैं, सास के जुल्मों की कहानी पीछे छूटी जा रही हैं और बहुएं सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्हे ये ज्ञान मां की कोख, मां या किसी फिल्म से मिल रहा हैं ये तो ज्ञात नहीं लेकिन प्रताड़ित सास अब पुलिस की चौखट तक पहुंच रही हैं। दरअसल ये किस्सा यूपी के गाजियाबाद से सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी बहू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि बहू चंचल स्वभाव की है और उसकी बात नहीं मानती, वह अपने पास रिवाल्वर रखती है।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने बहु को रिवाल्वर और कारतूस के साथ अरेस्ट किया और उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वो अपनी सुरक्षा के लिए रिवाल्वर रखती है। दरअसल, भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कनकपुर में एक परिवार रहता है। इसमें 48 साल की महिला राजेश ने अपने बेटे सोनू की पत्नी निक्की (22) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें उन्होंने कहा कि बहू चंचल स्वभाव की है। वो कई युवकों से बातचीत करती है। इतना ही नहीं जब ऐसा करने से रोकती हूं तो वो बात समझने के बजाय रिवाल्वर हाथ में  लेकर डराती और धमकाती है। इसकी वजह से उनके घर में डर और दहशत का माहौल है। बहू की हरकतें देखते हुए लगता हैं कि घर में कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। महिला की शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस एक्शन में आई और उसके घर पहुंची।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129