Responsive Ad Slot

Latest

latest

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव बने अरविंद सरैया

शनिवार, 3 जून 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी के नवीन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होटल मातोश्री में आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत जी की अध्यक्षता, विशिष्ट अतिथि सुभाष शर्मा प्रांतीय प्रवक्ता एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय अध्यक्ष वंदना शर्मा मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना अतिथियों द्वारा की गई उसके उपरांत जिला अध्यक्ष तारीक सिद्दीकी द्वारा सभी अतिथियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत  मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ शाखा शिवपुरी का शपथ ग्रहण शुरू हुआ। जिसमें सभी ब्लॉकों से पधारे कार्यकारिणी के सदस्यों को नियुक्ति लेटर प्रदान किए गए एवं शपथ ग्रहण करवाई गई। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत द्वारा पदाधिकारियों को नियुक्ति लेटर प्रदान किए गए एवं सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा एवं सभी संगठनों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129