SHIVPURI शिवपुरी। योगा में मध्य प्रदेश टॉपर जिला उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी की छात्रा अनुष्का
धाकड़ को शिवपुरी कलेक्टर श्री रविंद्र कुमार
चौधरी द्वारा शुभाशीष प्रदान कर उसकी सराहना
की गई। आज योग दिवस के मौके पर मानस भवन में आयोजित
जिला स्तरीय आयोजन के दौरान ये खुशी का पल आया। कार्यक्रम के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा राजू बाथम, मंत्री दर्जा प्रहलाद भारती जी, पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह भदोरिया, सूबेदार भानु प्रताप सिंह सिकरवार, एसडीएम अंकुर गुप्ता जी जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौर जिला क्रीड़ा अधिकारी केके खरे, महेंद्र तोमर आयुष विभाग के अधिकारी
एवम उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव सहित गणमान्य नागरिक छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें