शिवपुरी, 10 जून 2023। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अन्तर्गत मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से 1 हजार की राशि का वितरण किया जाएगा। इसे महिलाओं द्वारा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। पोलो ग्राउण्ड पर सुबह कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें लाड़ली बहनों ने एकत्रित होकर मानव श्रृंखला बनाई मैं हूं लाड़ली बहना की आकृति में यह मानव श्रृंखला बनाई गई और महिलाओं ने एक साथ 'में हूं लाड़ली बहना कहते हुए नारे लगाए।इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजू बाथम और नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाड़ली बहना उपस्थित रही। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग देवेंद्र सुंद्रियाल ने योजना के बारे में सभी महिलाओं को जानकारी दी।नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिला सशक्तिकरण की दिशा में बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से प्राप्त होने वाली ₹1000 की राशि सभी लाड़ली बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना से लेकर लाड़ली बहना योजना तक मध्यप्रदेश शासन की सभी योजनाएं मातृशक्ति को मजबूत करती हैं।कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने भी संबोधित किया और बताया कि आज से सभी पात्र लाड़ली बहनो के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1000 रुपये की राशि डाली जाएगी।
कार्यक्रम में लाड़ली बहना की आकृति में खड़े होकर अपने हाथों में स्वीकृति पत्र के साथ सभी लाड़ली बहनों ने कहा 'मैं हूं लाड़ली बहना। इस दौरान खेल विभाग द्वारा व्यायाम गतिविधि भी आयोजित कराई गई।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें