Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े विधिक सलाहकार संजीव बिलगैंया का हुआ सम्मान

शनिवार, 24 जून 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। इंडियन वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर सिंह सेंगर के प्रथम नगरामन पर जोशीला स्वागत संगठन पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। इसके पूर्व आगवानी करते हुए इंडियन वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह के साथ मिलकर सर्वप्रथम तात्याटोपे समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें नमन किया तत्पश्चात स्वागत समारोह कार्यक्रम स्थल होटल वरूण इन पहुंचे। इस दौरान वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन संस्था में लीगल एडवाईजर(विधि सलाहकार) के रूप में एड. संजीव बिलगैंया का संगठन में जुडऩे और उनकी अनुकरणी सेवाओं को सराहते हुए स्वागत कर शॉल-श्रीफल से सम्मान किया गया। यहां एड.संजीव बिलगैंया ने समस्त भूतपूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि वह हरेक भूतपूर्व  सैनिक के लिए अपनी नि:शुल्क सेवाऐं देने के लिए तैयार है और भविष्य में संगठन के लिए भी वह नियमित रूप से सेवाऐं प्रदान करेंगें।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129