शिवपुरी। सिगनल ट्रेनिंग स्कूल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, शिवपुरी में श्री रघुबीर सिंह वत्स, उप महानिरीक्षक के नेतृत्व में संस्थान के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा 05 जून 2023 को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधों का रोपण किया। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर श्री रघुबीर सिंह वत्स, उप महानिरीक्षक द्वारा उपस्थित हिमवीरों को प्रकृति एवं पर्यावरण की अहमताओं के बारे में बताया गया। साथ हीं पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण देने हेतु पेड़ पौधो का संरक्षण की आवश्यकताओं के बारें में बताया उन्होनें कहा कि वृक्ष है तो पृथ्वी पर जीवन है। इसके उपरांत सभी हिमवीरों द्वारा कैम्प में रूद्राक्ष, आम तथा विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। सिग्नल ट्रेनिंग स्कूल पौधा रोपण एवं पर्यावरण संरक्षण में हमेशा अपना योगदान बनाए रखता है। इस वर्ष में इस संस्थान द्वारा 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है तथा गत वर्ष लगाये गए पौधों के पालन-पौषण में नियमित रूप से पानी से सींच कर इनका रख-रखाव किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें