Shivpuri। आई.टी.बी.पी दूरसंचार वाहिनी द्वारा 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत दिनांक 12.06.2023 को श्री राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी के निर्देशन में शिवपुरी शहर में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल छत्री पर योग अभ्यास का आयोजन किया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया गया।योगाभ्यास के दौरान श्री राजीव लोचन शुक्ल उप महानिरीक्षक द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। हमारे दैनिक जीवन में योग का अत्यधिक महत्व है। योग के माध्यम से हमारा शरीर स्वस्थ होगा तथा हमारा ध्यान केंद्रित होगा। हमें हमारे शरीर के विकारों से मुक्ति मिलेगी। योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है, जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने का काम होता है। यह एकाग्रता आसन, प्राणायाम, मुद्रा, बन्ध, षट्कर्म और ध्यान के अभ्यास से ही प्राप्त होती है। नियमित योग अभ्यास करने से मनुष्य शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। योग के माध्यम से फिटनेस बरकरार रहती है। इसी के साथ जवानों को नियमित योगाभ्यास करने के लिए कहा। इस अवसर पर श्री अशोक कुमार मोहिते प्रबंधक छत्री एवं वाहिनी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें