श्रीमंत के विश्वसनीय ग्वालियर के जानेमाने युवा व्यवसाई संदीप जैन ने सोशल मीडिया पर अपने हस्ताक्षर करते हुए लिखा कि
हमारी मार्गदर्शिका, अपनी परमपूज्य माता राजमाता श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया के चरण-चिह्नों पर चलते हुए लोकसेवा के लिए समर्पित माननीया श्रीमंत महाराज यशोधरा राजे सिंधिया जी को जन्मदिन की शत-शत बधाइयां!
Yashodhara Raje Scindia ji
आइए डालिए कार्यक्रमों पर एक नजर
संजय गोतम ने किया अभिषेक
शिवपंचाकक्षर स्त्रोत एवम लिंगास्टक का पाठ एवम शिव अभिषेक कर उत्तम स्वास्थ्य एवम दीर्घायु होने की प्रार्थना ईश्वर से कर महाराज साहब को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं इसके उपरांत ठकुरपुरा चौराहे पर प्रसादी पूड़ी सब्जी का वितरण किया ।
Yashodhara Raje Scindia
राजेश गोस्वामी ने परशुराम चौराहे और राजेश्वरी मंदिर में वितरित किया हलुआ और प्रसाद
श्रीमंत के प्रति गहरी आस्था रखने वाले इनोवेटिव स्कूल के संचालक एवम समाजसेवी राजेश गोस्वामी ने अपनी टीम के साथ सुबह से श्रीमंत का जन्मदिन मनाया। इसी क्रम में फिजिकल परशुराम चौराहे पर हलुआ वितरित किया। इस मौके पर योगेश त्यागी, पार्षद तारा राठौर, राजकुमार राठौर आदि मोजूद थे। जबकि शाम को मां राज राजेश्वरी मंदिर पर आरती के बाद प्रसाद और उसके पूर्व भक्तों को हलुआ वितरित किया।
इस मौके पर राजेश गोस्वामी सहित माता दरबार की टीम मोजूद थी।
इस मौके पर राजेश गोस्वामी सहित माता दरबार की टीम मोजूद थी।
पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष पार्षद वार्ड क्रमांक 3 दीप्ति भानु दुबे ने पूरी सब्जी की वितरित
आज वरिष्ठ मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज कमलागंज थीम रोड पर पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष पार्षद वार्ड क्रमांक 3 दीप्ति भानु दुबे की तरफ़ से पूरी सब्जी वितरण कर मनाया जिसमे प्रांजल शर्मा , ऋषि शर्मा (मामा का धमाका संपादक ),यश दुबे, राजेश शर्मा पप्पू महाराज, महेंद्र शर्मा, अभय शर्मा, पवन अग्रवाल प्रचार मंत्री नगर मंडल भाजपा, गौरव विरमानी, संकेत शर्मा , पत्रकार शोकिन अहमद (डिस्क वाले ) ,ब्रज दुबे पत्रकार ,जय सिंह आदि मौजूद रहे।जनभागीदारी अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि गुप्ता ने रक्तदान कर मनाया श्रीमंत का जन्मदिन
उन्होंने कहा की जन - जन की नेता, हमारी मार्गदर्शक, पथप्रदर्शक प्रदेश की वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया जी के जन्मदिवस पर रक्तदान करना अच्छा लगा। शास. कन्या महाविद्यालय की जनभागीदारी अध्यक्ष डॉ रश्मि गुप्ता द्वारा स्थानीय जिला चिकित्सालय शिवपुरी में रक्तदान कर जन्मदिन
मनाया गया जिसमे मुख्य रूप से भाजपा नेत्री राजकुमारी परिहार, नगर मंत्री सुमन पाराशर, डॉ प्रियंका भारद्वाज, पूजा शर्मा, वर्षा यादव, ज्योति, वीरेंद्र शर्मा, आदित्य पाराशर, वर्धवान गुप्ता आदि प्रमुख रूप उपस्थित रहे। प्रसादी का वितरण ग्वालियर बायपास पर शाम को डॉक्टर गुप्ता ने किया।
मनाया गया जिसमे मुख्य रूप से भाजपा नेत्री राजकुमारी परिहार, नगर मंत्री सुमन पाराशर, डॉ प्रियंका भारद्वाज, पूजा शर्मा, वर्षा यादव, ज्योति, वीरेंद्र शर्मा, आदित्य पाराशर, वर्धवान गुप्ता आदि प्रमुख रूप उपस्थित रहे। प्रसादी का वितरण ग्वालियर बायपास पर शाम को डॉक्टर गुप्ता ने किया।
बारिश के बीच नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा की भजन संध्या का आयोजन

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें