शिवपुरी। शिवपुरी की कवयित्री अंजली को काव्योदय साहित्यिक ग्रुप से देश और विदेश में पहचान मिल चुकी हैं। इस ग्रुप की कामयाबी की एक नजीर ये हैं की दो दिन पहले इस ग्रुप पर की गई एक पोस्ट को दो दिन में करीब 2 करोड़ लोगों ने देखा। धमाका से बात करते हुए अंजली ने मुस्कुराकर बस इतना कहा....
आइए आपको अपने ग्रुप से मिलवाती हूँ
#काव्योदय साहित्यिक ग्रुप
आज इस परिवार के सदस्य हैं करीब 8 लाख जिसमें लगभग 30 से ज्यादा देशों के लोग जुड़ें हैं। बहुत जल्द ही हम दस लाख भी होने वाले हैं। तीन साल पहले इस ग्रुप से जुड़ी थी तब इसमें 2 लाख लोग जुड़े थे। तब मुझे ग़जल लिखना नहीं आता था आज लिखती और पड़ती हूँ इसकी बदौलत ही मुझे कवयित्री के रूप में पहचान मिली। आज ये काव्योदय परिवार मेरा अहम हिस्सा है।🙂🙂
आदरणीय DrUday Mani सर जी और Kapil Mani सर जी द्वारा कोटा राजस्थान से महज़ कुछ लोगों को लेकर इस ग्रुप को बनाया गया था जो आज सम्रद्ध एवं विशाल साहित्यि ग्रुप बन गया है। meta के अनुसार भी विश्व का सबसे बड़ा हिन्दी साहित्यिक ग्रुप यही है। दो दिन पहले इस ग्रुप में सोशल अवेयरनेस की एक पोस्ट दो दिन में करीब 2 करोड़ लोगों ने देखी।
काव्योदय में हिन्दी साहित्य की दिन में 1000 से ज्यादा पोस्ट आती हैं। जिसमें गीत ग़ज़ल कविता आदि विधाओं की पोस्ट्स होती हैं। काव्योदय परिवार सृजन क्रांति का ध्येय लेकर शुरू हुआ था और आगे इस पर कार्य कर रहा है करता रहेगा। आप सब भी चाहें तो जरूर जुड़ें।
अंजली गुप्ता शिवपुरी मध्यप्रदेश
एडमिन काव्योदय परिवार
आभार🙏🙏🙂🙂

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें