Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: 2199/02200 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनल के मध्य 13-13 ट्रिप की स्पेशल ट्रेन

मंगलवार, 4 जुलाई 2023

/ by Vipin Shukla Mama
पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल
भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस-विरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के मध्य 13-13  ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मण्डल के शिवपुरी, गुना, रुठियाई, चाचौड़ा बीनागंज, ब्यावरा राजगढ़ स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।
गाड़ी संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनाँक 06.07.2023 से 28.09.2023 तक प्रति गुरुवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से 16.50 बजे प्रस्थान कर, 18.30 बजे ग्वालियर पहुँचकर, 18.55 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर, 20.43 बजे शिवपुरी पहुँचकर, 20.45 बजे शिवपुरी से प्रस्थान कर, 22.55 बजे गुना पहुँचकर, 23.05 बजे गुना से प्रस्थान कर, 23.33 बजे रुठियाई पहुंचकर, 23.35 बजे रुठियाई से प्रस्थान कर, अगले दिन 00.08 बजे चाचौड़ा बीनागंज पहुँचकर, 00.10 बजे चाचौड़ा बीनागंज  से प्रस्थान कर, 00.53 बजे ब्यावरा राजगढ़ पहुँचकर, 00.55 बजे ब्यावरा राजगढ़ से प्रस्थान कर, 03.05 बजे मक्सी पहुँचकर, 03.07 बजे मक्सी से प्रस्थान कर, 16.00 बजे बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी साप्ताहिक सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 08.07.2023 से 30.09.2023 तक प्रति शनिवार को बांद्रा टर्मिनस स्टेशन से 05.10 बजे प्रस्थान कर, 18.00 बजे मक्सी पहुँचकर,18.02 बजे मक्सी से प्रस्थान कर, 19.43 बजे ब्यावरा राजगढ़ पहुंच कर,19.45 बजे ब्यावरा राजगढ़ से प्रस्थान कर, 20.13 बजे चाचौड़ा बीनागंज पहुँचकर, 20.15 बजे चाचौड़ा बीनागंज से प्रस्थान कर, 21.13 बजे रुठियाई पहुँचकर, 21.15 बजे रुठियाई से प्रस्थान कर, 21.40 बजे गुना पहुँचकर, 21.50 बजे गुना से प्रस्थान कर, अगले दिन 00.03 बजे शिवपुरी पहुँचकर, 00.05 बजे शिवपुरी से प्रस्थान कर, 02.30 बजे ग्वालियर पहुँचकर, 02.50 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर, 05.00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुँचेगी।
*गाड़ी यहां रुकेगी
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दतिया, डबरा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, रुठियाई, चाचौड़ा बीनागंज, ब्यावरा राजगढ़, मक्सी, उज्जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वड़ोदरा, भड़ूच, सूरत, वापी, बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी।
*कोच कंपोजीशन
इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 08 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी,  08 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य श्रेणी, 01 जनरेटरकार, 01 एसएलआर/डी  सहित कुल 22 कोच रहेंगे।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129