Responsive Ad Slot

Latest

latest

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने पुरानी पेंशन सहित 26 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

बुधवार, 12 जुलाई 2023

/ by Vipin Shukla Mama
त्रिस्तरीय चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण का किया आगाज
शिवपुरी। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के त्रिस्तरीय चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण में पुरानी पेंशन बहाली, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, एवं पदोन्नति सहित 26 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन जिलाधीश की ओर से संयुक्त कलेक्टर राजीव कुमार समाधिया को सौंपा। आंदोलन में मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त संगठनों के पदाधिकारियों के साथ-साथ समस्त विकास खंडों से हजारों की संख्या में अधिकारी कर्मचारियों ने रैली निकालकर कर आंदोलन के प्रथम चरण का जोरदार शंखनाद किया। मांगों का निराकरण न होने से कर्मचारियों में निराशा व आक्रोश का माहौल व्याप्त है।ज्ञापन में प्रमुख रूप से संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा, राज्य कर्मचारी संघ के तारिक सिद्दीकी, अपाक्स के दुबे जी बाथम, वन कर्मचारी संघ के दुर्गा प्रसाद ग्वाल, जिला स्वास्थ्य संघ के मनोज भार्गव, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव अरविंद सरैया, जिला प्रवक्ता महावीर मुदगल, शिक्षक संघ के राजा बाबू आर्य, राजपत्रित संघ के प्रकाश पांडे, प्रमोद कटारे, कर्मचारी कांग्रेस के नागेंद्र रघुवंशी, राज्य शिक्षक संघ के स्नेह रघुवंशी, शिक्षक कांग्रेस के राजेंद्र जैन वैद्यजी, प्रांतीय शिक्षक संघ के राजकुमार सरैया, शासकीय शिक्षक संघ के पवन अवस्थी, पशु चिकित्सा संघ के श्रीमती अंजना गौर, लिपिक संघ के हिम्मत सिंह सोनकर, पटवारी संघ के गोपाल प्रधान, नर्सिंग स्टाफ के शिवराज सिंह राजपूत, लघुवेतन संघ के धीरज सिंह राजपूत, पेंशनर एसोसिएशन के अशोक सक्सेना, मोहम्मद राशिद, बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर, बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा, एपीसी उमेश करारे, विपिन पचौरी, जन शिक्षक दिनकर नीखरा सुरेश सिंह जादौन एन एम ओ पी एस के मनमोहन जाटव,अतर सिंह धानुक, श्रीमती सुषमा गुप्ता, हैंडपंप संघ के कालीचरण ओझा, राज्य कर्मचारी संघ के सुनील गुप्ता  बृजेंद्र भार्गव, स्वास्थ्य संघ के जावेद अली, मोहन शर्मा, शिवम पुरोहित, प्रीती शुक्ला, सुनीता ओझा प्रीति सूयेश, मंजू दीक्षित, वंदना गुप्ता मुड़ेरी, रामबाबू गुप्ता, सुगंधा शर्मा, राजू पिपरघार, आमिर सिद्धकी, पद्यांश भार्गव, कोस्टाजी, प्रदीप नरवरिया, सोहेल खान, शकील अहमद, विक्रम व्यास, राधेश्याम शर्मा, बृज किशोर उपाध्याय, शैलेंद्र समाधिया सहित हजारों की संख्या में अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।यह है प्रमुख मांगे
मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना पुन: लागू की जाए, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, पदोन्नति, ग्रेड पे निर्धारण कर लिपिक वर्ग को ग्रेड पे केंद्र के समान दिया जाए, बंधन मुक्त अनुकंपा नियुक्ति, केंद्र के समान डीए प्रदान करने, आशा कार्यकर्ताओं को नियमित करने, स्टाफ नर्सेज को द्वितीय श्रेणी में सम्मिलित कर जॉइनिंग डेट से 100 फ़ीसदी सैलरी की जाए, पंचायत सचिव सहायक सचिव को नियमित करने सहित अन्य मांगे शामिल है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129