Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: व्ही०टी०पी० प्रा वि के सेनि प्रधानाध्यापक 92 वर्षीय पंडित कृष्ण गोपाल शर्मा जी को किया सम्मानित

बुधवार, 19 जुलाई 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शिक्षक मानव जीवन के निर्माता होते हैं। जिनकी बेहतर परवरिश और दी गई शिक्षा से विद्यार्थी देश के ज़िम्मेदार नागरिक बन राष्ट्र व समाज की सेवा करते हैं। उन महान आदर्श शिक्षकों का सम्मान कर हम उनके द्वारा किए सेवाकार्यों के लिए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते है व नई पीढ़ी को उनके द्वारा दिए अवदान से परिचित कराते हैं।इसी क्रम में व्ही०टी०पी० प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष व भाजपा के पूर्व ज़िला कार्यालय मंत्री यशवंत जैन द्वारा शिवपुरी शहर के प्रसिद्ध व्ही०टी०पी० प्राथमिक विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक 92 वर्षीय पंडित कृष्ण गोपाल शर्मा जी को उनके निज निवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके सेवाकाल को याद कर उनके सुखद दीर्घ जीवन की कामना की। प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष यशवंत जैन द्वारा बताया गया कि श्री शर्मा जी ने वर्ष 1966 से 2002 तक विद्यालय में अपनी सेवाएं प्रदान की व प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए। वर्तमान में आप घर के निकट स्थित मंदिर में सेवा करते हुए ज्योतिषशास्त्र के माध्यम से आमजन का मार्गदर्शन कर रहे हैं।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129