Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका अलर्ट: यात्रीगण जरा ध्यान दीजिए, ट्रेन से यात्रा की तिथि बदले तो टिकट कैंसिलेशन नहीं, डेट मॉडिफिकेशन करवाएं

शनिवार, 1 जुलाई 2023

/ by Vipin Shukla Mama
जबलपुर। रेलवे यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के लगातार प्रयास करता हैं लेकिन यात्रियों को कई बार सुविधाओं की जानकारी नहीं मिल पाती। इसी का परिणाम है कि जानकारी के अभाव में यात्री कई सुविधाओं से वंचित हो रहे है। भोपाल जंक्शन सहित राजधानी के अन्य स्टेशन पर बने रिजर्वेशन काउंटर से हर दिन 1500 से 2000 टिकट बुक होते हैं। वहीं 200 से 250 टिकट कैंसिल भी होते हैं। टिकट कैंसिल करवाने के प्रमुख कारणों में से एक है यात्रा तिथि में बदलाव होना। ऐसी स्थिति में यात्रियों के लिए रेलवे ने कई वर्षों से टिकट मॉडिफिकेशन की सुविधा शुरू कर रखी है। इसमें मामूली शुल्क देकर यात्री टिकट मॉडिफिकेशन करवा सकता है। जानकारी के अभाव में कुछ यात्री ही इसका लाभ उठा पा रहे हैं। जिन यात्रियों को इस सुविधा की जानकारी नहीं है उन्हें टिकट कैंसिल करवाने पर 120 से 340 रुपए चकाने पडते हैं जबकि तिथि यानी डेट के बदलाव पर कम राशि देनी होती हैं।
यह देने पड़ रहे चार्ज
मोडिफिकेशन      कैंसिलेशन
स्लीपर 20 रु.        120 रु.
थर्ड एसी 45 रु.      190रु.
सैकण्ड एसी 55 रु.   210 रु.
फर्स्ट एसी 65 रु.      340 रु.
(चार्ज रेलवे अधिकारियों के मुताबिक)
यात्रा तिथि में बदलाव होने पर टिकट कैंसिल करवाने की बजाय मॉडिफाई कराना बेहतर विकल्प है। इसमें शुल्क भी कम लगता है। 
-कैप्टन शशि किरण, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे
नहीं देते जानकारी
रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर इसकी जानकारी नहीं दी जाती। रेलवे यदि प्रचार- प्रसार करे तो यात्री 20 से 65 रुपए खर्च कर टिकट मॉडिफिकेशन करवा सकते हैं।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129