
धमाका डिफरेंट: मां राज राजेश्वरी के गुप्तेश महादेव के नाले की शरण में दो मगरमच्छ
SHIVPURI जित देखो तित ओर......मगरमच्छ ही मगरमच्छ नजर आ रहे हैं। साल भर नालों की गंदगी में उसी रंग से रंग जाने वाले मगरमच्छ बारिश का पानी नाले में एक दो बार चल जाने के बाद साफ नजर आने लगे हैं। ठीक ऐसे जैसे ब्यूटी पार्लर होकर आए हों। आज सुबह धमाका के नियमित पाठक विजय चावला जी मां राज राजेश्वरी मंदिर दर्शन करने गए। श्रावण मास शुरू हैं इसलिए मां राज राजेश्वरी के गुप्तेश महादेव के दर्शन करने जा पहुंचे। इसी बीच जब उन्होंने नाले में ताक झांक की तो देखा नाले की शरण में दो मगरमच्छ बैठे हुए हैं। हालाकि ये कोई नई बात नहीं बल्कि नगर से गुजरे नाले में हर सो कदम पर एक न एक मगरमच्छ दिखाई दे ही जायेगा। गनीमत ये हैं की अभी तक किसी मानव को नुकसान नहीं पहुंचाया।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें