Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: घोटालों की नगरी शिवपुरी में अब मत्स्य पालन विभाग जिला शिवपुरी का घोटाला, इनसुलेटेड वाहन के नाम पर कर डाला खेल, साधारण वाहन खरीदा, कलेक्टर से जांच की मांग

शुक्रवार, 7 जुलाई 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। घोटालों की नगरी शिवपुरी में अब मत्स्य पालन विभाग जिला शिवपुरी का घोटाला पैर पसारता दिखाई दे रहा हैं। मत्स्य पालन संभव हो पाया या नहीं लेकिन घोटालों का सिलसिला जारी हैं। इस घोटाले को लेकर करन सिंह निवासी करौंदी कॉलोनी शिवपुरी ने जिला कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के समक्ष तथ्यपरख शिकायत दर्ज कराई हैं। जिसमें आरोप लगाया गया हैं की मत्स्य पालन विभाग जिला शिवपुरी में इंसुलेटेड वाहन खरीदने में रुपए 3600000 का घोटाला किया गया हैं। तीन मत्स्य पालन समिति  बैराड़ तहसील  पोहरी जिला शिवपुरी  समिति द्वारा यह घोटाला मिलकर किया गया हैं और सामान्य वाहन क्रय कर लिया हैं। करण के अनुसार मत्स्य उद्योग सहकारी संस्था पचीपुरा तहसील पोहरी जिला शिवपुरी मत्स्य उद्योग सहकारी संस्था छर्च द्वारा किया गया है कलेक्टर  इस ओर ध्यान दें  बैराड़ संस्था के अध्यक्ष  राजू बाथम द्वारा महिला के नाम पर 1200000 रुपए सब्सिडी प्राप्त की गई एवं दो अन्य महिला हितग्राहियो रेखा कुशवाह पोहरी अनीता बाथम बैराड़ं द्वारा 1200000 सब्सिडी प्राप्त की गई है वाहन  साधारण खरीदा गया है। मछली विभाग को गुमराह करते हुए मत्स्य पालन संपदा योजना के तहत 3600000 का घोटाला किया है। कलेक्टर से निवेदन है तत्काल इसमें जांच करते हुए इनकी समितियों को निरस्त करने की कार्रवाई करें।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129