Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: द ग्रेट सिंधिया ने किया कांग्रेस पर पलटवार, कहा, मंच पर जो दूसरे लोग थे, उनको ग्वालियर की बदलती सूरत खटक रही है, उन्होंने इतिहास का एक पन्ना भी नहीं पढ़ा है, उनको जो कहना है कहने दो, सुनिए

शनिवार, 22 जुलाई 2023

/ by Vipin Shukla Mama
Gwalior ग्वालियर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी (Priyanka Vadra Gandhi) के ग्वालियर दौरे के एक दिन बाद पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री द ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) शनिवार को ग्वालियर दौरे पर थे। सिंधिया ने कांग्रेस की महारैली के बाद पलटवार करते हुए कहा कि- शायद प्रियंका पहली बार ग्वालियर आई, उनका स्वागत सत्कार है। द ग्रेट सिंधिया ने कांग्रेस के सभा मंच पर मौजूद नेता पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। कहा कि- मंच पर जो दूसरे लोग थे, उनको ग्वालियर की बदलती सूरत खटक रही है। वे पूर्व में भी ग्वालियर में केवल मेहमान की तरह आते थे। कल के कार्यक्रम में कई नेता जो मंच साझा कर रहे थे, कार्यक्रम समाप्त होते ही वापस चले गए। शायद आप के जरिए ग्वालियर का बदलता हुआ दृश्य देख पाए। सिंधिया ने सवाल उठाया कि अगर कांग्रेस की सरकार होती तो, क्या नया एयरपोर्ट संभव होता? क्या रेलवे स्टेशन संभव होता? क्या एलिवेटेड रोड संभव होता? क्या आईएसबीटी संभव होता? क्या हजार बिस्तर का अस्पताल संभव होता? सीएम शिवराज सिंह जी की सरकार और मोदी जी की सरकार विकास पर केंद्रित है। ग्वालियर के बदलते स्वरूप के गवाह आप लोग स्वयं हैं। द ग्रेट सिंधिया ने कहा कि-उन लोगों की जैसी भूमिका है, वह निभाएंगे, उन्होंने इतिहास का एक पन्ना भी नहीं पढ़ा है। उनको जो कहना है कहने दो, मेरा करम मेरी सोच मेरी विचारधारा मेरे परिवार की सोच ग्वालियर के प्रति समर्पित है। संभाग के प्रति समर्पित है, मध्यप्रदेश के लिए समर्पित है, देश के लिए समर्पित है। मुझे किसी के खासकर मंच पर बैठे हुए लोगों से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। उनको इतनी चिंता थी तो, मेरे पूज्य पिताजी को कांग्रेस में क्यों लिया, इतनी चिंता थी तो मुझे कांग्रेस में क्यों लिया। अब जब आंखों में खटक रही है, जो भी दुर्भावना है, मुंह से प्रकट हो रही है। मैंने कभी भी व्यक्तिगत राजनीति नहीं की है, ना मैं करूंगा, उनको उनकी सोच मुबारक। मैं उसी आधार पर काम करूंगा जिस रास्ते पर मेरे आजी अम्मा और मेरे पूज्य पिताजी चले। मेरी भगवान मेरी जनता हैं और मैं उसकी सेवा करता रहूंगा।
सिंधिया ने उपचुनावों का हवाला देते हुए कहा कि कॉंग्रेस ने खुद देख लिया उपचुनाव में जनता ने क्या निर्णय लिया? वर्तमान में अधिकतम सीट ग्वालियर चंबल अंचल की भारतीय जनता पार्टी के पास हैं। कांग्रेस के उपचुनाव में अपना पूर्ण बेस समाप्त कर लिया। ग्वालियर चंबल अंचल में कांग्रेस 26 सीट पर थी आज 16 सीट पर टिक चुकी है। किस भाव की बात कांग्रेस कर रही है उनको अपना भाव मुबारक, जनता निर्णय लेगी। जो जनता निर्णय लेगी वह सिर माथे, हम अपने धर्म और कर्म के मार्ग पर चलेंगे।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129