Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: अरुण जी आप शिवपुरी के रत्न खुद हो, मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने किया अरुण अपेक्षित की गीत नाटिका "यह राम कहानी है" का लोकार्पण

सोमवार, 31 जुलाई 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी में गीत नाटिका यह राम कहानी है का हुआ विमोचन 
शिवपुरी। अरुण जी आप शिवपुरी के रत्न खुद हो, मुझे आज गर्व है कि आज इस सुन्दर पुस्तक का विमोचन मैं कर रही हूं। उपरोक्त उद्गार मध्यप्रदेश शासन की खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा,कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने अरुण अपेक्षित की गीत नाटिका "यह राम कहानी है" का लोकार्पण करते हुए व्यक्त किए। 
 इस अवसर पर हैप्पी डेज स्कूल के संचालक श्रीअरविंद दीवान, श्रीमती गीता दीवान, कलेक्टर श्री रविन्द्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह भदौरिया, नगर पालिका शिवपुरी की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, श्री एवं श्रीमती भानू शर्मा , अमरदीप शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, साहित्यकार, पत्रकार, कलाकार, गणमान्य नागरिक,शिक्षक, शिक्षाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
उपरोक्त आयोजन सी एम् रायजिंग स्कूल परिसर में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राम कहानी गीत नाटिका के लेखक अरुण अपेक्षित ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि इसका लेखन उन्होंने हैप्पी डेज स्कूल की संचालिका और संस्थापिका स्व.श्रीमती उमी दीवान की प्रेरणा से सन 2001 में किया था। इसका प्रथम मंचन सन 2001 में लगभग दो सौ बच्चों के द्वारा किया गया, दूसरा मंचन स्व.श्रीमती उमी दीवान जी को श्रद्धांजलि स्वरूप 500 बच्चों के द्वारा किया गया। इस नाटिका का पुनर्लेखन कर आज के परिवेश, परिस्थितियों और चुनौतियों के अनुसार ढाल कर लेखक के द्वारा कराया गया।
गीत नाटिका के विमोचन के अवसर पर मध्यप्रदेश लेखक संघ शिवपुरी इकाई के अध्यक्ष डॉ लखनलाल खरे, साहित्यकार रामकृष्ण मौर्य, कलाकार ब्रजेश अग्निहोत्री, विजय भार्गव, गिरीश मिश्रा, आत्मानंद शर्मा, डॉ रविन्द्र सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित थे।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129