Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: देवाशीष त्रिपाठी भोपाल मंडल के नए डी.आर.एम., संभाला पदभार

बुधवार, 19 जुलाई 2023

/ by Vipin Shukla Mama
Bhopal भोपाल। पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल अंतर्गत श्री देवाशीष त्रिपाठी ने आज दिनांक 19 जुलाई 2023 को मण्डल रेल प्रबंधक, भोपाल का कार्यभार निवर्तमान डी.आर.एम. श्री सौरभ बंदोपाध्याय से ग्रहण किया। वर्तमान पदांकन से पूर्व आप पश्चिम रेलवे में मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर (फ्रेट/आपरेशन) के पद पर कार्यरत थे।श्री त्रिपाठी भारतीय रेलवे यांत्रिक इंजीनियर सेवा 1992  बैच केे रेल अधिकारी हैं। आपने अपनी रेल सेवा पूर्वोत्तर रेलवे के सोनपुर मण्डल में सहायक यांत्रिक इंजीनियर के रूप में वर्ष 1994 से प्रांरभ की।
 श्री देवाशीष त्रिपाठी वर्ष 1989 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भारतीय रेल के लिये स्पेशल क्लाॅस रेलवे एप्रेंटिस के रूप में चयनित हुये थे। श्री त्रिपाठी ने प्रतिष्ठित भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत इंजीनियरिंग संस्थान,जमालपुर से यांत्रिक इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। श्री देवाशीष त्रिपाठी के आज मंडल कार्यालय पहुंचने पर रेल सुरक्षा बल की टीम द्वारा उन्हें सम्मान दिया गया तथा निवर्तमान डीआरएम श्री सौरभ बंदोपाध्याय को ससम्मान विदाई दी गई।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129