Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: पूर्व जनपद अध्यक्ष पारम, पूर्व नपा उपाध्यक्ष अन्नी सहित शिवपुरी के कई यात्री फसे हिमाचल प्रदेश के जल सैलाव में लगा रहे एमपी और केंद्र सरकार से बचाने की गुहार

सोमवार, 10 जुलाई 2023

/ by Vipin Shukla Mama
SHIVPURI। नगर के करीब 12 से अधिक लोग जिनमें पूर्व जनपद अध्यक्ष पारम सिंह रावत, नपा उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा सहित अन्य लोग यात्रा पर गए हुए हैं। वृंदावन, वैष्णो देवी आदि की यात्रा करने के बाद ये सभी अमर नाथ की यात्रा के लिए आगे बढ़ रहे थे। जब सभी लद्दाख इलाके के लेह को पार कर सियाचिन एरिया में पहुंचे तो हिमाचल प्रदेश के जल
                  (ये लगाई गुहार, सुनिए)
 सैलाव में फसकर रह गए हैं। ये लोग इसलिए फस गए हैं की पीछे लेह का रास्ता बंद हो गया हैं जबकि मनाली के जिस रास्ते से इनको जाना था उस रास्ते के पुल, पुलिया, सड़कें व्यास नदी के सैलाव में टूट गए। जिससे ये सभी बीते तीन दिन से एक जगह पर फसे हैं।बारिश और ऑक्सीजन की कमी, खाने को कुछ नहीं
शिवपुरी के फसे हुए लोगों के पास भोजन पानी का इंतजाम खत्म हो गया हैं। जिस हजारों फुट की ऊंचाई पर हैं वहां ऑक्सीजन की कमी होने से सांस लेने में दिक्कत हैं। ऊपर से बारिश और गिरता तापमान माइनस दस डिग्री जान लेने पर तुला हुआ हैं। 
हिमाचल प्रदेश की लैंड स्लाईड और बर्फबारी के चलते रास्ता बंद है। यह सभी यात्री तीन दिन से यहां फंसे हुए है। इन यात्रियों का कहना है कि यहां प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहा। साथ ही यहां रास्ता बंद होने के चलते आसपास के होटलों और ढाबों पर भी राशन खत्म हो गया है। जिसके चलते इन यात्रियों ने प्रशासन, एमपी और केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
एक समय थे द ग्रेट सिंधिया के खास
बता दें की एक समय अन्नी शर्मा और पारम रावत द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास थे। वक्त की करवट से अब अन्नी कांग्रेस में चले गए। पारम रावत की स्थिति स्पष्ट नहीं हैं इसीलिए आज जब ये लोग संकट में हैं तो एमपी और केंद्र सरकार से बचाव राहत की अपील तो कर रहे हैं लेकिन द   ग्रेट सिंधिया का नाम तक लेने से परहेज किया जा रहा हैं। हालाकि इनके परिजन पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने सिंधिया का नाम लेकर मदद की गुहार लगाई। 
ये फसे यात्री
अनिल शर्मा अन्नी पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष, पारम सिंह रावत पूर्व जनपद अध्यक्ष, रोहित मिश्रा, ट्विंकल जोशी, लकी रावत, कृष्णा खंडेलवाल टेंट कारोबारी, विनोद रावत ,शिवम गुप्ता साडी कारोबारी, मयंक जैन व्यापारी, लाखन रावत, सुमित श्रीवास्तव, पवन धाकड़ इस यात्रा में फस गए है।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129