Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी को एक मौका दीजिए, फिर आप 'मामा' और उसके चेले-चपाटों को भी भूल जाओगे, ग्वालियर में चुनाव शंखनाद के साथ बोले, आप सयोजक अरविंद केजरीवाल

शनिवार, 1 जुलाई 2023

/ by Vipin Shukla Mama
Gwalior ग्वालियर। मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी को एक मौका दीजिए। फिर आप 'मामा' और उसके चेले-चपाटों को भी भूल जाओगे। ये बात शनिवार को आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल arvind kejriwal ने मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कैंपेन की ग्वालियर से शुरुआत करते हुए कही। उन्होंने 'चौथी पास राजा' की कहानी भी सुनाई। हालाकि पीएम मोदी के साथ साथ एमपी की बीजेपी सरकार उनके निशाने पर रही। इस दौरान जुटा अपार जन समूह प्रदेश की बीजेपी, कांग्रेस की नींद उड़ाने काफी हैं।
'मध्यप्रदेश व्यापमं घोटाला के नाम से देश में प्रसिद्ध
 उन्होंने कहा कि 'मध्यप्रदेश व्यापमं घोटाला के नाम से देश में प्रसिद्ध है। लोगों का कसूर नहीं है। इन पार्टियों और नेताओं ने एमपी को बदनाम कर दिया । प्रदेश के लोग मेहनती, ईमानदार और देशभक्त हैं। एक समय दिल्ली का भी यही हाल था। जब से दिल्ली में 'आप' की सरकार बनी है, तब से देश में दिल्ली की चर्चा उसके कामों की वजह से होती है। अब दिल्ली बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए जाना जाता है। मध्यप्रदेश में बिजली बहुत महंगी है, लेकिन दिल्ली और पंजाब में बिजली फ्री है। मध्यप्रदेश में 200 यूनिट का बिल दो हजार रुपए आता है। इस बात पर पीएम मुझसे नाराज हो गए। हां, मोदी जी मैं फ्री की रेवड़ी बांट रहा हूं। 
केजरीवाल ने कहा, हर दिल्लीवाले के हाथ में 7 रेवड़ी रख दी हैं। पहली- 24 घंटे बिजली फ्री, दूसरी- दिल्ली में शानदार स्कूल बना दिए शिक्षा मुफ्त कर दी, तीसरी - सबका इलाज मुफ्त कर
दिया मोहल्ला क्लीनिक खोल दिया, चौथी- पानी मुफ्त कर दिया, पांचवीं - बसों के अंदर महिलाओं का सफर फ्री, छठी- हर घर के बुजुर्ग को फ्री में तीर्थयात्रा, सातवीं- युवाओं के लिए रोजगार का इंतजाम कर दिया। केजरीवाल ने कहा कि मैंने हर इंसान के चेहरे पर थोड़ी सी मुस्कान ला दी, तो क्या पाप कर दिया। देश में महंगाई इसलिए है कि उन्होंने लूट मचा रखी है। 
दोस्तों में खुलेआम पैसे लुटा रहे हैं
 उन्होंने कहा कि मोदी जी दोस्तों में खुलेआम पैसे लुटा रहे हैं, खाने-पीने पर टैक्स लगाकर वसूल रहे हैं।  उनके एक दोस्त ने बैंक से 34 हजार करोड़ का लोन लिया। मोदी जी ने लोन माफ कर दिया। एक और आदमी गुजरात का, जिसने 22 हजार करोड़ का लोन लिया, मोदी ने माफ कर दिया। खुली लूट चल रही है। आपके ऊपर टैक्स लगाकर पैसा आ रहा है। तेल, आटा, चावल, दूध, पनीर पर भी टैक्स लगा दिया। इतना खून तो अंग्रेजों ने भी नहीं चूसा।
अंग्रेजों ने आटे पर टैक्स नहीं लगाया था। एमपी में पेट्रोल की कीमत 108 रुपए से ज्यादा है। इसमें पेट्रोल 57 रुपए का पेट्रोल और बाकी टैक्स। सारा टैक्स का पैसा लूट कर बांट दिया, लूट लिया। आज की दुनिया में कोई भाई, दोस्त और मां नहीं है। मोदी ने कुछ तो लिया होगा, बता रहे हैं कि 11 लाख करोड़ मोदी ने माफ कर दिया। बेइमानी करे मोदी जी, जेल में भेजे मनीष सिसोदिया को। 10 साल में इन लोगों ने बेड़ा गर्क कर दिया। मैं आपको कहानी सुनाना चाहता हूं। केजरीवाल ने कहा कि ये कहानी दिखाती है कि किसी देश का राजा अनपढ़ और भ्रष्ट और अहंकारी हो, तो एक महान देश डूब जाता है।
'एक बहुत महान देश था। उस देश में एक गांव में गरीब परिवार में बच्चे का जन्म हुआ। ज्योतिषी ने बच्चे की कुंडली बनाई। बोला-माई तेरा बेटा बड़ा होकर सम्राट बनेगा। बड़ा होने पर बच्चे को स्कूल में भर्ती करा दिया। बच्चे का पढ़ने-लिखने में मन नहीं लगता था। बच्चे ने चौथी पास की। मां ने नाम कटवा दिया। घर के पास रेलवे स्टेशन पर बच्चा चाय बेचने लगा। हालांकि बच्चा भाषण अच्छे देता था। समय के साथ, बच्चा उस महान देश का राजा बन गया। अब चौथी पास राजा को कुछ आता तो था नहीं। अफसर फाइल पर साइन करा ले जाते थे। अफसर अंग्रेजी बोलते, राजा को समझ नहीं आता था। अफसरों की ऐश हो गई। धीरे-धीरे देश में फैल गया। राजा अनपढ़ है। राजा को चिंता होने लगी। लोग मेरा मजाक उड़ाते हैं। राजा ने जुगाड़ करके फर्जी एमए डिग्री का इंतजाम कर लिया। राजा ने कहा, तो जनता असलियत क्या है। धीरे-धीरे लोग उसके पास आते, उसे बेवकूफ बना कर चले जाते। उसे किसी ने कहा कि नोटबंदी कर दो। राजा को समझ तो थी नहीं, राजा भी चढ़ गया। नोटबंदी कर दी। लंबी लाइनें लग गईं। देश 20 साल पीछे चला गया। देश में बड़ी महामारी आई। कई लोग मारे गए।
किसी ने उनसे कहा कि थाली और चम्मच बजवा दो। राजा ने देश से थाली और चम्मच बजवा दिए। राजा ने हजारों करोड़ रुपए बांट दिए । महंगाई फैल गई। सारे देवता भगवान शिव के पास गए। महाराज पृथ्वी पर अन्याय हो रहा है। शिवजी ने हर आदमी के अंदर ऐसी भावना डाली, चुनाव के समय मशीन पर राजा के बजाय दूसरा बटन दब गया। नतीजा, राजा हार गया। मैंने सुना है कि अब दोबारा उसी स्टेशन पर जाकर चाय बेच रहा है। वक्त बड़ा बलवान है।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129