
धमाका बड़ी खबर: केंद्रीय मंत्री द ग्रेट सिंधिया ने कहा, देश में पीएम मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जो अभूतपूर्व विकास और प्रगति हुई है, इसलिए जनता का पूर्ण आशीर्वाद, जनता का पूर्ण सहयोग भारतीय जनता पार्टी के साथ रहेगा और प्रचंड बहुमत से बनेगी बीजेपी की सरकार
SHIVPURI केंद्रीय मंत्री द ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को शिवपुरी जिले के दौरे पर हैं। रात्रि विश्राम के बाद शिवपुरी बॉम्बे कोठी पर उनका लोगों ने जोरदार स्वागत किया। एक एक व्यक्ति से अभिवादन स्वीकार करते हुए श्रीमंत ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा की देश में पीएम मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जो अभूतपूर्व विकास और प्रगति हुई है। एक काया पलटी हैं उसके आधार पर मुझे लगता हैं जनता का पूर्ण आशीर्वाद, जनता का पूर्ण सहयोग भारतीय जनता पार्टी के साथ रहेगा और प्रचंड बहुमत से हमारी सरकार बनेगी। इस मौके पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी, बीजेपी जिलाध्यक्ष राजू बाथम, अशोक ठाकुर, मुकेश जैन, हरवीर सिंह, विजय शर्मा, केशव सिंह तोमर, रामकृष्ण सोलंकी, सतीश शर्मा, ऋषि शर्मा, मदन देशवारी, हरिओम राठौर हटइयन आदि मोजूद थे।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें