Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका अलर्ट: मंत्री नितिन गडकरी जी nitin Gadkari ji जरा ध्यान दीजिए, आपके टोल प्लाजा toll plaza गैराज garage में खड़े वाहनों STANDING VEHICLES से वसूल रहे टोल toll, MP के shivpuri district शिवपुरी जिले में भाजपा कोषाध्यक्ष की इनोवा तो इंजीनियर अतुल जैन की खड़ी कार का कट गया toll

मंगलवार, 18 जुलाई 2023

/ by Vipin Shukla Mama
Shivpuri शिवपुरी। देश भर में भारी भरकम टोल चुकाने से वाहन चालक पहले ही परेशान हैं इधर हद ये हैं की लोगों के वाहन गेराज में खड़े हैं लेकिन देश के दूरदराज इलाकों के टोल प्लाजा पर उनके वाहन के फास्ट टैग से टोल काटा जा रहा हैं। लोगों ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी से कहा की साहब ये तो गजब हो रहा हैं। हम पहले ही आपसे निजी छोटे वाहनों पर वाहन खरीदते समय एक मुश्त टोल टैक्स लेने का अनुरोध कर रहे हैं। क्योंकि टोल पर टोल दर्द देता हैं। ईंधन के बराबर ही टोल ले लिया जाता हैं ऐसे में खड़े हुए वाहनों पर फास्ट टैग से टोल कटना बड़ी जाल साजी का मामला लगता हैं। मोबाइल पर संदेश आया तो इस बात का खुलासा हुआ।
केस 1
भाजपा मंडल पुरानी शिवपुरी के कोषाध्यक्ष और गुप्ता टाइल्स के मालिक अभिषेक गुप्ता का कटा टोल, इनोवा थी गैराज में
MP एमपी के शिवपुरी जिले में भाजपा मंडल पुरानी शिवपुरी के कोषाध्यक्ष और गुप्ता टाइल्स के मालिक अभिषेक गुप्ता के पास इनोवा हैं। ये 17 जुलाई को उनके गैराज में खड़ी हुई थी लेकिन तभी उनके मोबाइल पर संदेश आया की टोल प्लाजा पर 95 रुपए काट लिए गए। उन्हे हैरानी हुई तो उन्होंने संबंधित फास्ट टैग कंपनी को अवगत कराते हुए चेतावनी दी की राशि वापिस की जाय और भविष्य में ध्यान रखा जाए। 
केस 2
MP निवासी अतुल जैन की कार थी घर, काट लिया अहमदाबाद में टोल
बात 14 जुलाई की हैं, MP shivpuri शिवपुरी निवासी इंजीनियर अतुल जैन कंप्यूटर पर काम कर रहे थे। सामने ही गैराज में कार खड़ी हुई थी। इसी बीच मोबाइल में संदेश आया की उनकी कार अहमदाबाद के किसी टोल प्लाजा से गुजरी जिसका टोल 120 रुपए काट लिया गया। वे हैरान थे की आखिर खड़ी कार वो भी अहमदाबाद से कब गुजरी। उन्होंने भी फास्ट टैग कंपनी को जानकारी दी।
बात ये की कोई घटना हो तो क्या होगा
दोस्तों टोल प्लाजा पर खड़े हुए वाहनों का टोल काटा जाना रुपए के लिहाज से भले ही बड़ी बात नहीं लेकिन सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर खड़े होते हैं। अक्सर किसी वाहन दुर्घटना, चोरी, डकैती, लूट के दौरान पुलिस टोल के रिकॉर्ड खंगालती हैं ऐसे में परेशानी हो सकती हैं। 














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129