Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: ग्वालियर के पत्रकार का रंजिश के चलते किया अपहरण, बोले-तेरी सुपारी मिली है, किसी को VIDEO कॉल किया फिर मार दी गोली

शनिवार, 1 जुलाई 2023

/ by Vipin Shukla Mama
Gwalior ग्वालियर। महानगर के एक इलेक्ट्रोनिक चैनल के पत्रकार को रंजिश के चलते अगवा किए जाने फिर मारपीट कर गोली मार दिए जाने का मामला संज्ञान में आया हैं। घायल हों जाने पर उसे हॉस्पिटल भर्ती किया गया हैं। कलेक्टर अक्षय सिंह के साथ एसएसपी राजेश चंदेल उसे देखने अस्पताल गए और आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इस मामले में जो जानकारी सामने आई हैं उसके अनुसार ग्वालियर में एक इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार का तीन बाइक सवार बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर अपहरण किया। इसके बाद उसे डबरा ले गए और रात भर लात घूसों से पीटा। इससे भी मन नहीं भरा तो शनिवार सुबह उसे ग्वालियर बायपास से लेकर बिजौली के सिंगारपुरा गांव पहुंचे। यहां पहाड़ी पर बने एक कमरे में जश्न शुरू किया। यहां शराब पार्टी की। बकौल पत्रकार दोपहर करीब 12 बजे एक बदमाश ने किसी को VIDEO कॉल किया और उसके बाद पत्रकार की कनपटी पर कट्टा लगाकार गोली चला दी। गोली कनपटी को रगड़ती हुई सिर में जा धंसी। इसके बाद अन्य बदमाश ने कट्टे से दूसरी गोली चलाई जिस पर पत्रकार हटा तो गोली उसकी जांघ पर लगी। किसी तरह पत्रकार वहां से भागा और करीब एक किलोमीटर घिसटते हुए एक राहगीर से मदद मांगी। इसके बाद पुलिस ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया है। शहर के हजीरा इलाके में रहने वाले 29 वर्षीय शिवम आर्य एक न्यूज चैनल में पत्रकार हैं। कुछ समय से उनका कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार रात को शिवम को विवेक जाट का कॉल आया था। विवेक कभी शिवम का अच्छा दोस्त हुआ करता था। विवेक ने शिवम को मुरार इलाके में मिलने के लिए बुलाया। पर शिवम ने खतरा समझकर मना कर दिया। इस पर वह उससे मिलने उसके घर पहुंच गए। यहां से यादव धर्मकांटा इलाके में आ गए। यहां एक होटल में खाना भी खाया। विवेक जाट ने उस पर कट्टा अड़ा दिया और अपने साथ बाइक पर बैठा लिया। विवेक के साथ बाइक पर नीरज जाट, अमन जाट भी थे। यह तीनों अपराधिक छवि के हैं। इसके बाद यह उसे डबरा लेकर पहुंचे। यहां डबरा में एक रूम में बंद कर तीनों ने लात घूसों से उसे पीटा। पूरी रात रुक-रुककर पीटते रहे। जब बदमाश उसे अपहरण कर ले जा रहे थे तो उनका कहना था कि किसी ने 5 लाख रुपए में उसकी सुपारी दी है। बदमाशों ने उससे पूछा कि बता क्या करें तुझे मार दें। पत्रकार मजाक समझ रहा था उसने कह दिया मार दो इसके बाद बदमाशों ने उसके साथ यह हरकत की। इस मामले की हकीकत आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सामने आ सकेगी। 










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129