Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: नगर गंदगी के हवाले, नपा के सफाई कर्मी हड़ताल पर डटे, नहीं आई आज कचरा वाहन, लेनी ही होगी आउटसोर्स कर्मचारियों की मदद

बुधवार, 2 अगस्त 2023

/ by Vipin Shukla Mama
SHIVPURI शिवपुरी। नगर पालिका ने सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते आउटसोर्स कर्मचारियों की मदद लेने का मन बना लिया हैं। नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा और सीएमओ केशव सगर दोनों ने सहमति दर्शाते हुए सफाई कर्मियों से तत्काल काम पर लोटने को कहा हैं और हड़ताल जारी रखने पर कर्मचारियों को नोटिस, सेवा से प्रथक करने जैसे ठोस कदम उठाने की बात कही हैं। बता दें की पिछले 2 दिन से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, माधव चौक पर धरना, प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना हैं की हमारी विभिन्न मांगों पर सरकार जब  तक सुनवाई नहीं करेगी, तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे। साफ बात हैं की इस हड़ताल के चलते नगर में सफाई व्यवस्था औंधे मुंह आ गिरी हैं। व्यवस्था बिगड़ने से नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा और सीएमओ केशव सिंह सगर दोनों परेशानी में हैं। पार्षद वार्डों में गंदगी का राग अलाप रहे हैं। जिसके नतीजे में दोनों अधिकारियों ने आगामी व्यवस्था बनाने के लिए आउटसोर्स कर्मचारियों की मदद लेने का मन बना लिया है। जिससे नगर में सफाई की जा सके।
कल भेजी कचरा गाड़ी, बुधवार को फिर नहीं आई
इधर शहर में सोमवार और मंगलवार को सफाई नहीं हुई और ना ही कचरा गाड़ियां पिछले 2 दिनों से शहर में कचरा एकत्रित कर सकी। ऐसे में मंगलवार दोपहर बाद जब नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने आक्रोशित होकर नगर पालिका के कर्मचारियों को बुलाकर काम पर जाने को कहा तो आउटसोर्स कर्मचारी कचरा वाहन नगरपालिका के बाहर लेकर गए थे। इस दौरान सफाई कर्मियों के साथ पुलिस भी रही लेकिन बुधवार सुबह फिर कचरा वाहन वार्डों में नहीं आए। 
ठेके पर कचरा वाहन, फिर कैसे हो रही मनमानी
लोगों ने कहा की जब नपा ने कचरा वाहन की व्यवस्था प्रथक से की हुई हैं। कर्मचारी ठेके पर हैं तो वे फिर कैसे सफाई कर्मियों की हड़ताल का साथ दे रहे हैं। उनके विरुद्ध भी कारवाई की जाए।
काम बंद किए बिना मांग रहे पक्का किया जाए 
शिवपुरी के सफाई कर्मी पक्का किए जाने की मांग कर रहे हैं। इस तरह की मांग प्रदेश भर में अनेक कर्मचारी कर रहे हैं। खासकर संविदा को सरकार से न्याय मिलने के बाद out sors कर्मचारी भी इसी तरह पक्का करने की मांग कर रहे हैं लेकिन ये सभी हड़ताल पर जाकर नहीं बल्कि काम पर रहते हुए ज्ञापन, आदि के माध्यम से अपनी आवाज उठा रहे हैं। शायद शिवपुरी के सफाई कर्मचारियों को किसी ने ये बात नहीं बताई या वे गुमराह हैं। क्योंकि पक्के किए जाने की लड़ाई स्थानीय स्तर पर नहीं बल्कि भोपाल में सीएम ही पूरी कर सकते हैं। 
शिवपुरी में सफाई मजदूर कांग्रेस की हड़ताल
दरअसल सफाई मजदूर कांग्रेस अपनी 18 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए माधव चौराहे पर 31 जुलाई से हड़ताल पर बैठे है। नगर पालिका को सफाई के अलावा पानी सप्लाई व्यवस्था और पार्कों में मालियों की व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए परेशानी तब आई जब सफाई कर्मियों का साथ देते हुए इन कर्मचारियों ने भी हड़ताल कर दी और बिना सूचना दिए काम पर नहीं आए। जिससे वार्ड में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई और पार्कों में भी साफ सफाई नहीं हो सकी। शहर के 39 वार्डों में वैसे ही सफाई की हालत सफाई कर्मियों की हड़ताल की वजह से खराब थी जो और बिगड़ गई। आज से कड़ी कारवाई के मूड में नपा प्रबंधन
अन्य कर्मचारियों द्वारा सफाई कर्मियों का साथ देने से नपा के हालात बिगड़ गए हैं। ऐसे में नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा मंगलवार दोपहर नगर पालिका परिसर पहुंची और उन्होंने सीएमओ सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि किसी भी कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। नगर पालिका में नौकरी करनी है तो काम करें, वरना बाहर का रास्ता खोजें। इसके बाद सीएमओ केशव सिंह सगर ने नगर पालिका के विभिन्न योजनाओं के प्रभारी अधिकारियों को बुलाकर कहा कि वह अपने अपने यहां काउंट करें कौन कर्मचारी आज काम पर आए हैं और कौन नहीं। जो नहीं आए हैं उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए ताकि उन पर सीधी कार्रवाई हो। इसी दौरान हड़ताल पर रहने वाले कुछ सफाई कर्मी नगर पालिका पहुंच गए जहां उन्होंने आउटसोर्स पर रखे कर्मचारियों द्वारा सफाई वाहनों को नगर पालिका से ले जाने पर कर्मचारियों को रोक दिया और कुछ धमकी भी दी। यह सूचना जब नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा और सीएमओ केशव सिंह सगर को लगी तो उन्होंने कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी और एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया को जानकारी दी। नतीजा यह निकला कि दोपहर 2 बजे नपा में कलेक्टर की ओर से तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा और कोतवाली का पुलिस स्टाफ सब इंस्पेक्टर पालिया के नेतृत्व में वहां पहुंच गया। आखिर में नगरपालिका के आउटसोर्स कर्मचारियों को बुलाकर दोपहर 2 बजे कचरा वाहनों को शहर की सफाई करने के लिए रवाना किया और उसमें नपाध्यक्ष ने अधीनस्थ अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई। साथ ही सीएमओ ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देकर कहा कि आप हर एक कर्मचारी की गिनती करो और जो नहीं आए हैं उनकी सूची उपलब्ध कराओ। ताकि नोटिस देने की तैयारी की जा सके।
बुधवार को फिर से गायब हुए कचरा वाहन
बता दें की आज बुधवार की सुबह न तो कर्मचारी काम पर आए और न ही कचरा गाड़ी आई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। लोगों ने कहा की अक्सर देखा गया हैं की शिवपुरी नपा के सफाई कर्मी मनचाही शर्त पर काम करते हैं और हड़ताल पर चले जाते हैं ये बात ठीक नहीं। इसकी कोई ठोस नीति बनाई जाए और सेवा शर्तों में ये बात शामिल होनी चाहिए की काम नहीं तो वेतन नहीं, साथ ही सेवा समाप्त। 
लापरवाही बरतने वाले बाहर करेंगे
न तो हम शहर में सफाई व्यवस्था को बिगड़ने देंगे और ना ही नगरपालिका की व्यवस्था में कोई अवरोध उत्पन्न होने देंगे। हमने सीएमओ को कह दिया है कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाओ। जो हमारे स्तर की मांगे हैं वह हम पूरी कर सकते हैं, लेकिन शासन स्तर की मांगे शासन स्तर से पूरी होंगी। इसलिए कर्मचारियों को हमारा सहयोग करना चाहिए। गायत्री शर्मा, अध्यक्ष, नगर पालिका शिवपुरी हम व्यवस्था बनाने में जुटे हैं -
 हमने सभी योजनाओं के प्रभारियों से कह दिया है जो-जो कर्मचारी मंगलवार को काम पर मौजूद नहीं थे। उनकी सूची उपलब्ध कराएं। बुधवार को हम इन सब कर्मचारियों की जानकारी लेकर इन्हें नोटिस जारी करेंगे, हम व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। केशव सिंह सगर, सीएमओ, नपा शिवपुरी
किसी को काम पर जाने से नहीं रोका
भोपाल स्तर से हमें हमारे संगठन पदाधिकारियों से निर्देश मिले थे इसलिए सोमवार और मंगलवार दोनों दिन हमारी हड़ताल रही। हमने किसी कर्मचारी को काम पर जाने से न तो रोका है और न ही अन्य लोगों को काम करने पर हमने प्रतिबंध लगाया है। जहां तक हमारे प्रदेश संगठन की बात है तो जब तक हमें भोपाल स्तर से निर्देश नहीं मिल जाते तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। -संतोष कोड़े, जिला अध्यक्ष, सफाई मजदूर
कांग्रेस शिवपरी


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129