Responsive Ad Slot

Latest

latest

कृषि उपज मंडी के स्वर्ण जयंती अवसर पर हुए अनेक कार्यक्रम

गुरुवार, 3 अगस्त 2023

/ by Vipin Shukla Mama
नरवर। मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल के निर्देशानुसार नरवर में स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम कृषि उपज मंडी मगरोनी (नरवर) में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पूर्व विधायक रमेश खटीक के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर किसान भाइयों, हम्माल तुलावटी, व्यापारियों अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भार साधक अधिकारी एवं तहसीलदार नरवर अमित दुबे, पूर्व मंडी अध्यक्ष दशरथ सिंह गुर्जर,  विनोद गुप्ता, व्यापार संघ के टिंकल गर्ग मौजूद रहे। राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रमेश खटीक ने स्वर्ण जयंती समारोह पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि  मंडियों में किसान भाइयों को हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए  सरकार हमेशा अग्रणी है। हम्माल तुलावटियो के लिए भी शासन द्वारा अनेक योजनाएं संचालित हैं। सर्वप्रथम राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवम पूर्व विधायक एवम क्षेत्रीय कृषक रमेश खटीक को साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात व्यापार संघ की फर्म गर्ग ट्रेडर्स के संचालक प्रेम बाबू गर्ग, मंडी कर्मचारी दयाराम कोली ,हम्माल_ तुलावटी  नेत्र सिंह एवं मुकेश प्रजापति को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान तीन दिवसीय कार्यक्रम मंडी में आयोजित किया गया। मंडियों की साफ-सफाई, पुताई ,वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। आज कृषि उपज मंडी मगरोनी एवं नरवर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रमेश खटीक, भार साधक अधिकारी एवं तहसीलदार अमित दुबे मंडी निरीक्षक विनोद गुप्ता, व्यापार संघ के सदस्य, मंडी कर्मचारियों, हम्माल तुलावटियो द्वारा वृहद वृक्षारोपण आयोजित किया गया। जिसमे फलदार वृक्ष रोपित किए गए। मंडी सचिव विजय सिंह मीणा द्वारा मंडी द्वारा चलाई जा रही कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी कृषकों, हम्माल तुलावटियो को दी गई। कार्यक्रम में कार्यक्रम में मुरारी लाल सरपंच, जै जै शर्मा, राजीव मिश्रा,नवनीत शर्मा, बल्लू जैन, सुमित जैन,राजस्व निरीक्षक डीआर काकोरिया, राजबहादुर, , बसंत कुशवाह, सतीश सोनी,  मुकेश शिवहरे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129