Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: अभा कायस्थ महासभा शिवपुरी की महिला प्रकोष्ठ ने तीज उत्सव और स्वतंत्रता दिवस एक साथ मनाया

बुधवार, 16 अगस्त 2023

/ by Vipin Shukla Mama
SHIVPURI शिवपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा शिवपुरी की महिला प्रकोष्ठ द्वारा तीज उत्सव तथा स्वतंत्रता दिवस एक साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष यामिनी भटनागर,महामंत्री डॉ सुनीता गौड़,उपाध्यक्ष मीनल अष्ठाना और सांस्कृतिक सचिव शिवानी भटनागर ने अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त जी महाराज के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पुष्पांजलि अर्पित कर की। उसके पश्चात  पंक्चुअल्टी गेम खिलाया गया , म्यूजिकल हाऊजी और गेम खिलाए गए और अंत में अंताक्षरी खेली गई ।कार्यक्रम के समापन पर तीज उत्सव पर समस्त महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किए और सामुहिक नृत्य किया गया।कार्यक्रम के समापन पर सभी ने स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद उठाया। कार्यक्रम में कार्यकारिणी के सदस्य यामिनी भटनागर, डॉ सुनीता गौड़, मीनल अष्ठाना,शिवानी भटनागर,शिल्पा अष्ठाना,नीतू श्रीवास्तव,पूजा सक्सेना,सुचिता भटनागर,नीलम श्रीवास्तव, किरण श्रीवास्तव,सुशीला निगम,सीमा श्रीवास्तव,अनुषा भटनागर,पद्मा श्रीवास्तव,नूतन सक्सेना के साथ कायस्थ महिला प्रकोष्ठ की लगभग 50 महिलाएं उपस्थित थीं।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129