Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: खेल मंत्री सिंधिया ने प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव की मोजुदगी में किया विद्यार्थियों को पुरस्कृत, सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, मुख्य निशस्त्र बल परेड अंतर्गत जिला उत्कृष्ट विद्यालय एनसीसी एयर विंग को द्वितीय स्थान मिला

बुधवार, 16 अगस्त 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नाम के अनुरूप शिवपुरी नगर का जिला उत्कृष्ठ विद्यालय काम करता हैं। बीते रोज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूली छात्र और छात्रों को खेल मंत्री और मुख्य समारोह की अतिथि श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के हाथों से पुरस्कार हासिल किए। प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव की लगन, मेहनत, निष्ठा के परिणामस्वरूप ये सफलता खेल मैदान से लेकर एग्जाम में प्रदेश स्तर तक स्कूल का मान बढ़ाती हैं। 
पहला पुरस्कार मिला इसलिए
15 अगस्त 2023 मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 15 अगस्त 2023 मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया एवं कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी द्वारा प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर संस्था को सम्मानित किया गया।
दूसरा पुरस्कार मिला
15 अगस्त 2023 मुख्य निशस्त्र बल परेड के अंतर्गत जिला उत्कृष्ट विद्यालय एनसीसी एयर विंग को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया एवं कलेक्टर महोदय श्री रविंद्र कुमार चौधरी द्वारा प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर संस्था को सम्मानित किया गया।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129