स्कूल और आंगनवाडी में 12 सितम्बर को खिलाई जाएगी एल्बेडाजॉल की गोली
- 12 सितम्बर 2023 को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस
-1 से 19 साल तक के बच्चों को खिलाई जाएगी गोली
।। शिवपुरी 10 सितम्बा 2023।। जिले में 12 सितम्बर 2023 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर शासकीय और अशासकीय स्कूलो, शिवपुरी। आंगनवाडी केन्द्रों, मदरसों में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेडाजॉल की गोली खिलाई जाएगी। इस दिन छूटे हुए बच्चों को मोपप डे पर 15 सितम्बर 2023 को एल्वेडाजॉल की खुराक दी जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों में बीमारी का एक बडा कारण पेट में कीडोें का होना है। इनके कारण बच्चे पेट दर्द, मरोड, खून की कमि, रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमि से ग्रसित रहते हैं। यदि बच्चे को छः माह में एक बार एल्वेंडाजॉल की गोली की उचित मात्रा में खुराख दे दी जाए तो बच्चों को रोग ग्रस्त होने बचाया जा सकता है। इस तथ्य को दृष्टिगत् रखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कृमि मुक्ति दिवस सितम्बर माह में मनाया जाता है। इस माह के चयन का कारण बारिश के जल के कारण होने वाली रोग समस्या है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में संचालित होने जा रहे इस अभियान के नोडल अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर के नेतृत्व मंे कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। आयोजित इस अभियान के सफल संचालन के लिए विकासखण्ड स्तर तक मैदानी अमले का प्रशिक्षण सपन्न हो चुका है। प्रचार प्रसार के लिए बैनर एवं पोस्टर विकासखंड तक भेजे जा चुके है। इसी प्रकार आंगनवाडी केन्द्रों और स्कूलों तक एल्वेंडाजॉल की गोली पहुंचाने की पूर्ण व्यवस्था की जा चुकी है।
उम्र के अनुसार है एल्बेंडाजॉल गोली की खुराक
पेट में कीडे मारने की दवा एल्वेंडाजॉल गोली स्वस्थ्य व्यक्ति सेवन कर सकते हैं। इससे कई लाभ मिलते है। इस गोली की खुराक उम्र के अनुसार है।
*1 से 2 बर्ष तक के बच्चों को आधा गोली पीसकर साफ पानी से
*2 से 3 बर्ष तक के बच्चों को एक गोली पीसकर साफ पानी से
*3 से 19 बर्ष तक के बच्चों के लिए एक गोली चबाकर साफ पानी से।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें