शिवपुरी। राधा रानी सेवा समिति की एक आवश्यक बैठक का आयोजन स्थानीय जल मंदिर के सभागार में धर्म प्रेमी बंधुओ की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमें आगामी 23 सितंबर 2023 शनिवार को राधा अष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्यता से मनाए जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में सदस्यों द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवपुरी शहर के हृदय स्थल माधव चौक पर एक विशाल पंडाल लगवा कर वरसाना बाली राधा रानी का आकर्षक दरबार सजाया जाएगा जिसमें सुंदर सुसज्जित भव्य प्रतिमाऐ स्थापित की जाएगी।इस अवसर पर वृंदावन से आए हुए कलाकारों द्वारा मधुर संगीत की धुन पर भजन ,नृत्य एवं मनमोहक रासलीला का आयोजन किया जाएगा साथ ही, दोपहर 12 बजे से प्रसाद का वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा तत्पश्चात रात्रि में 8 बजे महा आरती का आयोजन किया जाएगा जिसमें राधारानी सेवा समिति के समस्त सम्माननीय सदस्य,धर्म प्रेमी गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ समाजसेवी भी उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर विशेष रूप से सर्वश्री राजेंद्र अग्रवाल एडवोकेट श्रीमती साधना गुप्ता,श्री हेमंत गुप्ता,श्री जितेन्द्र समधिया (एड)श्री राधा बल्लभ प्रधान,श्री राजेंद्र दुबे,श्री सुरेन्द्र गोयल (पप्पू),श्री लव अग्रवाल,श्री लक्की अग्रवाल,श्री धर्मेन्द्र जैन,श्री दिनेश शर्मा,श्री बाइसराम धाकड़(पार्षद),श्री मोंटू शर्मा,श्री राम प्रताप सिसोदिया,श्री शिवा रावत,श्री भानु वशिष्ठ,श्री आनंद गोयल,श्री दीपक मित्तल,श्री मुकेश सोनी,श्री विनोद गोविल,श्री सुनील उपाध्याय,श्री संतोष गुप्ता,श्री पवन ओझा,श्री रोहित मिश्रा,श्री सुनील जैन,श्री अनिलओझा,श्री ओम प्रकाश धाकड़,श्री भरत चिडार,श्री दिलीप गर्ग,श्री शीतल जैन,श्री घनश्याम शर्मा,श्री प्रदीप अग्रवाल,श्री राकेश अग्रवाल,श्री पप्पी गर्ग,श्री प्रमोद गोयल,श्री दीपक अग्रवाल, श्री विशाल गुप्ता,श्रीगोपाल झा,श्री विष्णु अग्रवाल,श्री दिलीप राजावत,श्री संतोष भार्गव,श्री अमित मोंगा,श्री रवि राठौर,श्री जितेन्द्र नरुला,श्री शैलेन्द्र मित्तल,श्री अनिकेत गौड़,श्री मनोज शर्मा,श्री गोविंद सोनी,श्री रोहित प्रधान,श्री सोनू मित्तल,श्री मोहन सोनी,श्री सुखदेव धाकड़,श्री सुजीत वर्मा,श्री सतेंद्र धाकड़,श्री नरेश धाकड़,श्री सोनू अग्रवाल,श्री अनिल अग्रवाल, श्री प्रियम अग्रवाल,श्री मोहित तिवारी,श्री आदित्य गुप्ता,श्री नितिन गुप्ता (भोले),श्री पवन जैन,श्री मनीष गोयल,श्री गौरव गुप्ता आदि भक्त जन उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें