शिवपुरी। आज पूरा देश शिक्षक दिवस मना रहा है। भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।शिक्षक दिवस 5 सितम्बर के दिन मनाया जाता है इस दिन दुनियाभर के शिक्षकों के महत्व और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। शक्ति शाली महिला संगठन के रवि गोयल ने कहा की भारत में 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। वह एक प्रसिद्ध विद्वान, भारत रत्न प्राप्तकर्ता, पहले उपराष्ट्रपति और स्वतंत्र भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे। 1931 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आंध्र विश्वविद्यालय के कुलपति बने। भा आओरत में साल 1948 में विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग का गठन कियागया था। 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्हें 1961 में जर्मन बुक ट्रेड का शांति पुरस्कार मिला। डॉ. राधाकृष्णन 1962 में भारत के राष्ट्रपति बने। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि "शिक्षण एक पेशा नहीं है, जीवन का एक तरीका है"। आज संस्था द्वारा मामोनी में पदस्थ श्री फतेह सिंह गुर्जर एवम रवि शंकर तोमर गढ़ी बरोद को शॉल श्रीफल उपहार एवम पौधा देकर सम्मानित किया उन्होंने संस्था का आभार ज्ञापित किया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें