फ़ोटोग्राफी प्रतियोगिता के नियम और विधियाँ
1. *टॉपिक/ थीम:* सभी फोटोग्राफ राष्ट्रभक्ति से संबंधित होनी चाहिए, जो राष्ट्र की आत्मा, मूल्यों और गौरव को प्रकट करती है।
2. *उपकरण/ गैजेट*: फोटोग्राफ स्मार्टफोन्स या कैमरे का उपयोग करके ली जा सकती हैं। यदि आप पेशेवर फोटोग्राफर हैं या फिर शौक़िया फोटोग्राफी करते हैं आप प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।
3. *एडिटिंग*: छोटा - बड़ा करना , ब्राइटनेस, और कॉन्ट्रास्ट जैसी बेसिक एडिटिंग की अनुमति है। किसी भी प्रकार की फ़ोटोशॉप , क्लोनिंग, या पूर्णतः एडिट करी हुई तस्वीर अमान्य होगी।
4. *रजिस्ट्रेशन*: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसमें फोटो के साथ ही प्रतिभागी का नाम, संपर्क विवरण और भुगतान की पुष्टि दिये हुए लिंक पर भेजनी होगी।
5. *पंजीकरण शुल्क*: प्रति फोटो के लिए 100/- शुल्क लगेगा। इस संग्रहित सभी धन का उपयोग आदिवासी बच्चों की शिक्षा के लिए किया जाएगा।
6. *पुरस्कार:*
शीर्ष एंट्रीज के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार।
अन्य उल्लेखनीय प्रस्तुतियों के लिए सांत्वना पुरस्कार।
मान्य निर्णायकों ( एक्सपर्ट)से सीधे एक-से-एक शिक्षा प्राप्त करने का मौका।
7. *प्रविष्टियों की संख्या सीमा*: एक प्रतिभागी अधिकतम 10 अलग-अलग एंट्री जमा कर सकता है ,लेकिन प्रत्येक एंट्री को संबंधित शुल्क के साथ अलग-अलग रजिस्ट्रेशन करना होगा।
8. *कॉपीराइट:* प्रत्येक प्रविष्टि अपनी स्वयं की होनी चाहिये, किसी अन्य व्यक्ति या संस्था से नहीं ली जानी चाहिए।इंटरनेट से डाउनलोड करी हुई फोटो अमान्य होगी।प्रतिभागी के पास उसके सभी कानूनी अधिकार होने चाहिए।
9. *समय सीमा:* सभी प्रविष्टियाँ निर्दिष्ट समय सीमा तक प्राप्त होनी चाहिए।
10. *चयन का निर्णय आधार:* फोटोग्राफों का सृजनात्मकता, विषय की प्रासंगिकता, मूलता, और तकनीकी उत्कृष्टता के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
11. *विजेताओं की घोषणा:* विजेताओं को उनके प्रदान किए गए संपर्क विवरण के माध्यम से सूचित किया जाएगा और एक निर्दिष्ट तारीख पर सार्वजनिक रूप से घोषित किया जाएगा।
12. *विवाद*: किसी भी विवाद या असंगति को आयोजकों के विवेकानुसार निस्तारित किया जाएगा, और उनका निर्णय मान्य होगा।
आपके द्वारा भेजी गई फोटो को एकल अपनी पत्रिकाओं या सोशल मीडिया पर प्रकाशित करने का अधिकार रखता है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें