Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के नए प्रमोशनल ऐड में जिला शिवपुरी को भी प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थान दिया गया, सुनिए

बुधवार, 20 सितंबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
भोपाल। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के नए प्रमोशनल ऐड में जिला शिवपुरी को भी प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थान दिया गया है। शिवपुरी जिले के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में इससे मदद मिल सकेगी। बता दें की एमपी में दिल हो बच्चों सा... के बाद मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने नया प्रमोशनल एड तैयार किया है। पर्यटन दिवस के पहले लॉन्च किए इस एड में मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों को प्रचारित करने और देश-विदेश के पर्यटकों को मध्यप्रदेश के प्रति आकर्षित करने के लिए तैयार किया है। इसकी थीम जो आया वो वापस आया, ये एमपी की माया... रखी गई है। गीत-संगीत से सजे प्रमोशनल वीडियो यू-ट्यूब पर लॉन्च होने के बाद इसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें शिवपुरी का जिक्र पर्यटकों को रास आ रहा हैं। 
टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि नव निर्मित टीवीसी में नया प्रयोग करते हुए गोंड पेंटिंग के माध्यम से पर्यटन स्थलों और पात्रों को दिखाया है। इसके जरिए जनजातीय कला को प्रमोट किया जाएगा। इसके निर्देशक पीयूष पांडे हैं। गायिका कल्पना पटवारी ने इसे अपनी आवाज दी है और इसमें नुतन माथुर ने अदाकारी की है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की ओर से चंदेरी में पहला चंदेरी महोत्सव 5 अक्टूबर से होगा। महोत्सव में लोक कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कलाकार लाइव संगीत की प्रस्तुतियां देंगे तो डीजे नाइट्स भी होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के बीच लग्जरी ग्लैम्पिंग का अनुभव मिलेगा। 
एक जन्म भी यहां घूमने के लिए कम
प्रमोशनल एड में बताया कि प्रदेश में देखने के लिए इतने पर्यटन स्थल हैं कि एक जन्म भी कम पड़ेगा। यह कहानी एक लोक गीत के रूप में है, जिसे मध्य प्रदेश की गोंड चित्रकला शैली का उपयोग करके चित्रित किया गया है। 2016 में एमपी में दिल हो बच्चे सा... सॉन्ग लॉन्च किया था। इसे भी काफी पसंद किया गया था।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129