Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: लीनेस क्लब शिवपुरी सेंट्रल ने कस्तूरबा गाँधी छात्रावास की छात्राओं को अध्ययन सामग्री प्रदान की

गुरुवार, 7 सितंबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। लीनेस क्लब शिवपुरी सेंट्रल ने कस्तूरबा गाँधी छात्रावास में जाकर सभी छात्राओं को अध्ययन सामग्री एवं छात्राओं के उपयोग की सामग्री प्रदान की। साथ ही छात्रावास में सेवा दे रही सेविकाओं को उपहार दिए।  इसके बाद बच्चों ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसे सभी ने सराहा और क्लब अध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने उनकी प्रतिभा का क्लब की ओर से सम्मान किया, साथ ही उनके उज्जव भविष्य की कामना कर मार्गदर्शन किया। छात्राओं को बताया की एक सुशिक्षित लड़की किस तरह देश के विकास में महत्वपूर्ण  भूमिका निभा सकती है। शिक्षा जीवन जीने का अनिवार्य हिस्सा है, महिलाओं के अधिकारों की रक्षा में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। किसी भी देश का सुधार लड़कियों की शिक्षा पर निर्भर करता है इसलिए लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। क्लब सचिव श्वेता जैन ने सबका धन्यवाद किया। कोषाध्यक्ष रश्मि शर्मा, रागनी गंगवाल, शशी अग्रवाल कार्यक्रम में मौजूद थीं। आज की गतिविधि की संयोजक रिंसी मित्तल एवं रुचि जैन रही, उन्होंने छात्रावास की संचालिका नीतू मैडम का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129