शिवपुरी। पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू पर की गई FIR के विरोध में आज 12 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक को कांग्रेसजन ज्ञापन सौंपेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कहा की भाजपा की तानाशाह सरकार द्वारा पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू पर षड्यंत्र पूर्वक कराई गई FIR के विरोध में हम सड़क पर उतरने जा रहे हैं। उन्होंने
महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, nsui, सेवादल, समस्त मोर्चा संगठन एवं विभागों के पदाधिकारी एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्तागणों से आग्रह किया है कि आज 12 सितंबर को केपी सिंह कक्का जू पर राजनीतिक षड्यंत्र के तहत जो एफ. आई. आर. दर्ज की गई है उसका हम समस्त कांग्रेस जन द्वारा एफ. आई. आर. का विरोध करने हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को दोपहर 1 बजे ज्ञापन सोपा जावेगा। अतः आप सब कांग्रेस जन पुरानी तहसील शिवपुरी पर उपस्थित होने का कष्ट करें।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें