रोहित ने 84 बॉल पर 131 रन ठोके
भारत की तरफ से ओपनिंग करने आए कप्तान रोहित शर्मा ने शुरुआती ओवरों में ही अटैक करना शुरू कर दिया। उन्होंने 30 गेंद पर फिफ्टी और 63 गेंद पर सेंचुरी लगाई। वह 84 गेंद पर 131 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 5 छक्के लगाए।
7 वर्ल्ड कप, शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित
रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ 63 बॉल पर शतक लगाया। वह वनडे वर्ल्ड कप में 7 सेंचुरी बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 44 पारियों में 6 शतक हैं। रोहित ने 2015 में एक और 2019 में 5 शतक लगाए थे। ये रोहित के वनडे करियर का 31वां शतक है।
वनडे में सबसे ज्यादा शतक के मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 30 शतक हैं। सबसे ज्यादा शतक के मामले में रोहित तीसरे नंबर पर पहुंचे। सचिन तेंदुलकर पहले (49 शतक) और विराट कोहली दूसरे (47 शतक) नंबर पर हैं।
रोहित ने फिफ्टी भी 30 गेंद पर ही पूरी कर ली थी। उन्होंने 63 गेंद पर शतक लगाया। वह भारत के लिए सबसे कम गेंदों पर वर्ल्ड कप शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1983 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंद पर शतक लगाया
था।
ईशान 47 रन बनाकर आउट हुए
रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे ईशान किशन ने 47 रन बनाए। उन्हें राशिद खान ने आउट किया। ईशान ने रोहित के साथ 156 रन की पार्टनरशिप की।
पहले पावरप्ले में भारत की तेज शुरुआत रोहित शर्मा ने पारी के पहले 10 ओवरों में भारत को तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने फिफ्टी बनाई और भारत का स्कोर 10 ओवर में 94 रन तक पहुंचा दिया। रोहित और ईशान के बीच 12वें ओवर में ही सेंचुरी पार्टनरशिप भी हो गई।
इंटरनेशनल क्रिकेट के सिक्सर किंग बने रोहित शर्मा
अफगानिस्तान के खिलाफ पारी में तीसरा छक्का लगाने के साथ ही रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट के सिक्सर किंग बन गए। तीनों फॉर्मेट मिलाकर रोहित के 556 छक्के हो गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 453 मैच में 553 छक्के लगाए थे।
रोहित के टी-20 में 77, टेस्ट में 182 और वनडे में 297 छक्के हो गए हैं। रोहित के इस पारी में 1000 वनडे वर्ल्ड कप रन भी पूरे हो गए। उन्होंने ये रिकॉर्ड 19 पारियों में हासिल किया। वह ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय बने ।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें