Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: जनवरी 2024 में अयोध्या में राम मंदिर के लोकार्पण के समय मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार होनी चाहिए, द ग्रेट सिंधिया ने कोलारस में बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की ली बैठक, भरा जोश

शनिवार, 28 अक्टूबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
कोलारस। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और केंद्रीय मंत्री द ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कोलारस विधानसभा में बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें उन्होंने बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को सजग और सतर्क रहते हुए चुनाव अभियान से जुड़ने की बात कही। सिंधिया ने कहा कि हमारा बूथ जितना मजबूत होगा विधानसभा उतने ही अच्छे तरीके से हम जीत सकेंगे। उन्होंने बूथ बैठक में इस बार भी अलग अंदाज जारी रखा। बात बात पर महाराजा सिंधिया जिंदाबाद के नारे सुनाई देते रहे। 
ये हैं प्रमुख बातें
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ की चर्चा, बोला अयोध्या में राम मंदिर के लोकार्पण के समय मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार ही होनी चाहिए
- कहा, भाजपा आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभर रहा है, जिसकी ताकत है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत। 
- राम मंदिर के लोकार्पण पर दिया बड़ा बयान, कहा जनवरी 2024 में अयोध्या में राम मंदिर के लोकार्पण के समय मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार होनी चाहिए। 
- कांग्रेस के भ्रष्ट काल और भाजपा के विकास युग की की तुलना 
 ग्वालियर - चम्बल क्षेत्र में भाजपा को चुनावी मजबूती देने के लक्ष्य से द ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें और चर्चा कर रहे है। पिछले दो सप्ताह को देखे तो 20 से अधिक बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन वे कर चुके है । इन सभाओं में उनके जोश और जुनून को देखकर कार्यकर्ताओं को एक नयी ऊर्जा मिली है और विश्लेषकों ने यह माना है की ऐसे भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ सीधे संवाद से उन्हें चुनावी रणनीति बनाने में मदद मिल रही है। बता दें कि सिंधिया हर एक सभा में कम से कम 3 घंटे का समय दे रहे है जहाँ वह स्टेज से बोलने की जगह कार्यकर्ताओं के बीच जाकर चर्चा कर रहे है और उन्हें सुझाव भी दे रहे है। साथ ही वे वहाँ उपस्थित हर कार्यकर्ता से मुलाक़ात भी कर रहे हैं। यह उनका नया अन्दाज़ कार्यकर्ताओं में बहुत प्रचलित हो रहा है।
इसी क्रम में आज मंत्री श्री सिंधिया ने कोलारस, खेराई, लुकवासा, थुबन, पिपरई, सेहराई, मुंगावली और बहादुरपुर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई ।  
*जनवरी 2024 पर मंदिर के लोकार्पण के समय मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार होनी चाहिए
अयोध्या स्थित राम मंदिर के लोकार्पण पर भी उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा की भाजपा के हर कार्यकर्त्ता को पूरी मेहनत से यह सुनिश्चित करना है की जब जनवरी 2024 में राम मंदिर का लोकार्पण हो तब मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार स्थापित हो। इसी लक्ष्य के साथ हर एक कार्यकर्त्ता को प्रदेश के घर - घर जाकर कमल खिलाना है। 
*भाजपा विश्व का सबसे बड़ी राजनीतिक दल
मंत्री सिंधिया ने भाजपा की राजनीतिक ताकत के बारे में कार्यकर्ताओं को बताते हुए कहा की आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप में उभर रही है और इसके दो कारण है। पहला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और दूसरा भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता हमेशा से पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों का सच्चा संदेशवाहक रहा है। यही संगठन की असली शक्ति है जिसने भाजपा को मध्य प्रदेश में इतने लम्बे समय तक सेवा करने का अवसर दिया। 
कांग्रेस के भ्रष्ट काल और भाजपा के विकास युग की करी तुलना
कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कांग्रेस के भ्रष्ट काल और भाजपा के विकास युग की तुलना की और कहा की जहाँ पहले मध्य प्रदेश में जनता को ढूंढना पड़ता था की गड्ढे कहाँ है और सड़के कहाँ वहीँ आज प्रधनमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मेहनत से प्रदेश भर में 5 lakh km की सड़के बनी है; जहाँ पहले बल्ब तो लग जाता था पर लाइट नहीं आती थी वहीँ आज 28,000 MW बिजली प्रदेश खुद बना रहा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय पर तंज कस्ते हुए उन्होंने यह भी कहा की जो लोग एक दूसरे के कपडे फाड़ रहे है वह अगर सरकार में आ गए तो जनता का क्या हाल करेंगे। 
*महिला कार्यकर्ताओं में भी भरते है जोश
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया महिला कार्यकर्ताओं को भी विशेष रूप से सम्बोधित करते है । वो कहते है शिवाजी की सेना में महिला सेनापति भी हुआ करती थी और वो भी अपनी वीरता और पराक्रम से अपने क़िले की रक्षा करती थी वैसे ही महिला कार्यकर्ताओं को भी बूथ की रक्षा करनी है । 
*पुनः दोहराई शिवाजी के सेनापति की तरह कार्य करने की बात
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार हर कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को बताते है किस प्रकार शिवाजी महाराज के 320 क़िले थे और हर क़िले के सुरक्षा की ज़िम्मेदारी सेनापति की होती थी । वैसे ही हर बूथ शिवाजी महाराज के गढ़ क़िले के समान है और आप सभी कार्यकर्ता सेनापति है । आप सभी को अपने अपने बूथ की रक्षा करनी है । 
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ले प्रेरणा
कार्यकर्ताओं से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी रोज़ 18-20 घंटे काम करते है और हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है की उनके हाथों को मज़बूत रखने की , यह हाथ हम उन्हें अधिक से अधिक सीट दिलाकर ही मजबूत कर सकते है । इसीलिए हमें भी आने वाले चुनाव तक पीएम की तरह 18-20 घंटे रोज़ाना काम करना चाहिए ।
आज भी मेरे दिल के करीब बैजनाथ
पत्रकारों से बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। कोलारस से हारे हुए प्रत्याशी को टिकट देने की बात पर सिंधिया जवाब देने से बचते हुए नजर आए उन्होंने
कहा कि यह आला कमान का निर्णय है और जो जिताऊ प्रत्याशी है उसको टिकट दिए गए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ सिंह यादव के बारे में जब उनसे प्रश्न किया गया तो सिंधिया ने कहा कि बैजनाथ सिंह मेरे दिल के करीब थे और आज भी बहुत करीब है। लेकिन सबको अपनी इच्छा अनुसार चीजे नहीं मिल पाती। कुल मिलाकर आज इस बूथ लेवल कार्यकर्ता मीटिंग के दौरान सिंधिया ने कार्यकर्ताओं में चुनाव में मेहनत करने के लिए ऊर्जा संचार करते हुए मंच से कहा कि हम सबको एकजुट होकर बीजेपी प्रत्याशी को विजय बनाना है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129