Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका धर्म: इंसानियत के पैमाने पर खरा उतरकर अपने मानव जीवन को करें सार्थक: साध्वी नूतन प्रभाश्री

रविवार, 29 अक्टूबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
जिन वाणी का वाचन करते हुए साध्वी जी ने बताया कि मनुष्य होना आसान है, लेकिन मनुष्यत्व होना मुश्किल
शिवपुरी। दीपावली की रात्रि को भगवान महावीर दो दिन की धर्मदेशना के पश्चात मोक्ष को प्राप्त हुए थे। उनकी अंतिम देशना उत्तराध्यन सूत्र में उल्लेखित है। भगवान की अंतिम देशना का वाचन करते हुए प्रसिद्ध जैन साध्वी नूतन प्रभाश्री जी ने बताया कि मनुष्य होना आसान है लेकिन मनुष्यत्व को प्राप्त करना मुश्किल है। मनुष्य का जीवन तब सार्थक होता है जब वह इंसानियत की कसौटी पर अपने आपको खरा साबित करे। साध्वी जी ने अपने प्रवचन में इंसानियत का क्या पैमाना होता है, इसे भी विस्तार पूर्वक बताया। धर्मसभा में साध्वी वंदनाश्री जी ने श्रद्धा से भजो महावीर, नैया तेरी भव से पार लगेगी, भजन का गायन किया। धर्मसभा में बाहर से पधारे श्रावकों का जैन श्री संघ ने सम्मान किया।  
साध्वी नूतन प्रभाश्री जी ने बताया कि आकृति से हम सब मनुष्य है, लेकिन हमें प्रकृति से भी मनुष्य होना है। उन्होंने बताया कि प्रकृति से मनुष्य होने के लिए आवश्यक है कि हम करूणावान बनें, हमारे हृदय में दया और अनुकंपा का झरना प्रभाविहत हो। साध्वी जी ने बताया कि करूणावान वह होता है जो हर आत्मा के दु:ख को अपना दु:ख मानता है और उसके निवारण के उपाय करता है। साध्वी जी ने इस बात पर दु:ख व्यक्त किया कि घरों में हमारे माता-पिता और बुजुर्ग सेवा के लिए तरसते है और बाहर जाकर यश की कामना से हम समाज सेवा करते हैं। ऐसी समाज सेवा का कोई मूल्य नहीं है। इसे मानवता नहीं कहा जा सकता। मनुष्यत्व का दूसरा पैमान साध्वी जी ने बताया कि जो व्यक्ति परमात्मा, देव गुरू और धर्म के प्रति श्रद्धावान है वहीं मनुष्यत्व का धारक है। उन्होंने कहा कि सिर्फ मनुष्यत्व या इंसानियत के लिए यहीं पर्याप्त नहीं है बल्कि व्यक्ति में परोपकार की भावना होना चाहिए। उसके रौम-रौम में प्रेम बहना चाहिए। वहीं व्यक्ति प्रकृति से मानव कहलाने का हकदार है। 














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129