Responsive Ad Slot

Latest

latest

स्कूल के खिलाड़ियों को राज्य में कांस्य पदक

शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
*स्कूल के खिलाड़ियों का एम.पी खेलो  में रहा शानदार प्रदर्शन 
शिवपुरी। हैप्पीडेज स्कूल के खिलाड़ियों को राज्य में कांस्य पदक हासिल हुआ हैं। टेबल टेनिस कोच निखिल चौकसे ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता इंदौर में दिव्याशी जैन ने अपनी जोड़ीदार साक्षी के साथ मिलकर कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं दूसरी और
 राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में युवराज राणा ने भी कांस्य पदक प्राप्त किया। 
  (युवराज राणा कांस्य पदक के साथ)
दिव्या अग्रवाल एवं भुवनेश जोशी का प्रदर्शन भी संतोषजनक रहा। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्कूल संचालिका श्रीमती गीता दीवान, प्राचार्य श्रीमती अंजू शर्मा, एम.पी बोर्ड प्राचार्य श्री विनय   (दिव्याशी जैन कांस्य पदक के साथ)
श्रीवास्तव, खेल विभाग से मृदुल शर्मा, मनोज मीताई, हितेंद्र दांडे, राजेश सिंह, शाहीन बी., गिर्राज शर्मा, भारत जाटव, मनीष राठौर एवं समस्त शिक्षक ने शुभकामनाएं प्रेषित की।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129