
धमाका डिफरेंट: पाइप के सहारे होटल में चौथी मंजिल तक पहुंचे शख्स की करतूत, मेरे साथ संबंध बनाओ
गुजरात। गुजरात के अहमदाबाद में 31 साल के एक शख्स को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ऐसा नहीं है कि उसने राह चलते किसी महिला से छेड़खानी की बल्कि उसने सभी मनचलों को पीछे छोड़ दिया, इस अपराध के लिए वह पाइप के सहारे होटल की चौथी मंजिल तक जा पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार नरोदा इलाके में महिला को देखने के बाद वह पीछा करते हुए होटल के कमरे तक जा पहुंचा। खिड़की से अंदर आने के बाद उसने सेक्स की डिमांड की। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नरोदा पुलिस स्टेशन में दी शिकायत में 26 साल की पीड़िता ने कहा कि वह नरोदा - मुथिया इलाके में स्थित होटल में वह डेढ़ महीने से रह रही है, क्योंकि उसके घर में रिनोवेशन का काम चल रहा है। बीते रोज करीब 3:30 बजे उसके पति कुछ स्नैक्स लेने के लिए नीचे गए थे। तभी उसे खिड़की के पास हलचल महसूस हुई। देखा तो आरोपी खिड़की से उसके कमरे में कूदा और अपने साथ सेक्स करने को कहने लगा। जब उसने मना किया तो वह छेड़खानी करने लगा। वह मदद के लिए चिल्लाई तो होटल स्टाफ और उसके पति दौड़े। एफआईआर के मुताबिक आरोपी ने उसके पति और उस पर हमला किया। होटल स्टाफ ने पुलिस को फोन किया। तुरंत मौके पर पहुंची टीम ने आरोप पार्थ पटेल 31 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। वह सरदारनगर का रहने वाला है। नरोदा पुलिस इंस्पेक्टर एसजे भाटिया ने कहा कि पटेल दिहाड़ी मजदूर है। वह शिकायतकर्ता महिला पर कई दिनों से नजर रख रहा था। पकड़े जाने के बाद भी उसने महिला को गाली दी और उसके पति पर हमले की धमकी दी।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें