Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका सबसे पहले: कांग्रेस पार्टी के मेंडेड के साथ कृष्णपाल पाल सिंह चौहान (केपी सिंह) ने भरा नामांकन, पिछोर से अरविंद लोधी ने भी दाखिल किया इंडियन नेशनल कांग्रेस से पर्चा

बुधवार, 25 अक्टूबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। कांग्रेस पार्टी के मेंडेड के साथ कृष्णपाल पाल सिंह चौहान (केपी सिंह) ने नामांकन दाखिल किया हैं। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस के मैंडेड के साथ दो नामांकन जमा किए हैं। एडवोकेट भरत ओझा ने विधि अनुसार पर्चे भरवाए, एक फार्म के श्री प्रकाश शर्मा तो दूसरे फार्म के प्रस्तावक राजेंद्र गर्ग रज्जू हैं। इसी के साथ पिछोर  से अरविंद लोधी ने भी नामनकन दाखिल कर दिया हैं, पार्टी ने उनको भी मैंडेड जारी किया हैं। वे भी इंडियन नेशनल कांग्रेस से पर्चा भरकर मैदान में उतर पड़े हैं। कुल मिलाकर शिवपुरी और पिछोर में कांग्रेस की तरफ से कोई बदलाव होगा इसकी उम्मीद नहीं रह गई हैं। 
चुनाव टिकिट क्या हैं
ये टिकट होता क्या है? दरअसल, यह कोई टिकट नहीं होकर चुनाव आयोग का फॉर्म बी है। फॉर्म बी में कोई भी पार्टी चुनावों में जिसे उम्मीदवार बनाती है, उसका नाम और एक वैकल्पिक उम्मीदवार का नाम पता लिखा जाता है। उसके नीचे पार्टी के अध्यक्ष के हस्ताक्षर होते हैं, यही पार्टी का टिकट है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129