ग्वालियर। प्रसिद्ध भदावना में गत दिवस हुई ब्राह्मण सभा की बैठक में ओम प्रकाश शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने सर्वसम्मति से कार्य समिति की घोषणा की। जिसमें दो कार्यवाहक अध्यक्ष पंडित संतोष शर्मा, बंधौली, एवं राजेश शर्मा पारसेन हैं। कोषाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद नारोलिया, एवं चार महामंत्री देवेंद्र पाठक, भटकुरा, अनिल मुद्गल, बिलहेटी, मनोज शर्मा, पार सेन, पंकज कुंभार उटीला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र दंडोतिया बडेरा, जय जय शर्मा बेहटा, शिवदयाल पचौरी बेनीपुरा, राजीव पाठक उटीला, बालवीर लहारिया सुपावली, रमेश शर्मा, पुरानी छावनी, देवेश चतुर्वेदी बंधौली, गुड्डू पाठक उटीला, प्रदीपशर्मा आरोली, को संस्था की युवा विंग का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। श्रीमती भारती शर्मा को महिला संयोजक मनोनीत किया गया। इसके साथ ही संस्था के अन्य 150 सदस्यों की कार्य समिति घोषित की गई।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें