Responsive Ad Slot

Latest

latest

भाजपा प्रत्याशी को विरासत में विकास की जो पूंजी मिली हैं, उसे सहेजना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी का निर्वाह करना एक बहुत बड़ा काम होगा

मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
Gwalior ग्वालियर। भाजपा की संस्थापक और जन-जन के कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहीं राजमाता साहब की योग्य बेटी श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने निरंतर उनके पदचिन्हों पर चलकर उनकी विरासत को आगे बढ़ाया है। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज शिवपुरी विकास के शिखर पर है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली जैसी अधोसंरचनाओं का मजबूत जाल आज शिवपुरी का सौंदर्य बढ़ा रहा है। मध्यप्रदेश के एकमात्र पाम आइसलैंड की स्थापना शिवपुरी में होने से न सिर्फ शहर का गौरव बढ़ा बल्कि यहां स्थापित की गई जनकल्याण की पथप्रदर्शक राजमाता सिंधिया की प्रतिमा जनप्रतिनिधियों को अपने कर्तव्य निर्वहन के लिए हमेशा प्रेरित करती रहेगी। सबका साथ, सबका विकास का मंत्र लेकर गरीबकल्याण के पथ पर चलने वाले भाजपा के सभी सैनिकों को राजमाता की यह प्रतिमा विजयीभव: का आशीर्वाद प्रदान कर जनसेवा के लिए आगे का रास्ता भी दिखाती रहेगी।
परम श्रद्धेय अम्मा महाराज कै. श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 104वीं जयंती (हिंदी तिथि के अनुसार करवाचौथ के दिन) पर आयोजित भजनांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम।
आप सादर आमंत्रित हैं।
स्थान: अम्मा महाराज की छत्री, कटोरा ताल, ग्वालियर
समय: प्रातः 9 बजे 
दिनांक : 1 नवंबर 2023










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129