तो क्या चमकेगी इनकी किस्मत
बता दें कि आज की प्रेस और समाज वार्ता के मुख्य किरदार भले ही ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा हों लेकिन परिदृश्य में मुख्य भूमिका पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला के सुपुत्र आलोक शुक्ला ने निभाई थी। उन्होंने सभी को आमंत्रित किया था। उन्होंने शिवपुरी विस टिकिट पर फोकस किया हैं और यहीं से टिकिट की मांग की हैं। क्योंकि शिवपुरी से पूर्व विधायक गणेश गोतम, पूर्व विधायक हरिब्बलभ शुक्ला, खुद आलोक शुक्ला, डॉक्टर सुखदेव गौतम सहित कुछ अन्य नेता कांग्रेस से टिकिट की आस लगाए हैं। जबकि बीजेपी से पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, दिलीप मुद्गल (पोहरी, शिवपुरी), धैर्यवर्धन शर्मा शिवपुरी, सुरेंद्र शर्मा कोलारस, विपिन खेमरिया टिकिट की लाइन में हैं।
किस आधार पर समाज दे रहा ठाठी
ब्राह्मण समाज ने जिस आधार पर टिकिट की मांग की हैं उसे इन दो पत्रों के आधार पर समझिए। पहला पत्र: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (सनातन) शिवपुरी म.प्र.
क्रमाक - क्यू12 दिनांक:- 02.10.2023
श्रीमान संपादक महोदय,
जिला - शिवपुरी म.प्र.
विषयः- ब्राह्मण संगोष्ठी व प्रेस वार्ता आयोजित कर राजनैतिक दलों को संदेश देने के संबंध में।
महोदय,
उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख हैं कि वर्तमान में शिवपुरी जिलें में 1 लाख से अधिक ब्राह्मण मतदाता हैं। जो कि परिवार सहित शिवपुरी जिले में निवासरत है। वर्तमान परिदृश्य में राजनैतिक दलों द्वारा ब्राह्मण उम्मीदवारों की अनदेखी कर राजनैतिक पटल पर समूचे समाज को दरकिनार किया जा रहा है। राजनैतिक दल ब्राह्मणों को केवल एक मतदाता के रूप में देख रहे हैं, जिस्से राजनैतिक दलों ने ब्राह्मणों की नेत्रत्व क्षमता पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया ।
राजनैतिक दलों की अवहेलना और समाज के प्रति उदासीनता को देखते हुए आज 02 अक्टूबर 2023 को ब्राह्मण संगोष्ठी का अयोजन पूरी एकता के साथ होटल मातोश्री में किया गया। जिसमें सम्पूर्ण जिले से ब्राह्मणों बंधुओं ने सिरकत कर विचार मंथन किया है। तथा एकमत होकर निर्णय लेते हुए राजनैतिक दलों को चेताया है कि - यदि शिवपुरी, पोहरी, कोलारस, पिछोर, करैरा से ब्राह्मण समाज के योग्य उम्मीदवारों को अपनी पार्टी से प्रत्याशी नही बनाते हैं तो परिणाम स्वरूप ब्राह्मण समाज परिवर्तन के लिए वाध्य होगा। जिससे राजनैतिक दलों को विपरीत परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।
ब्राह्मण समाज पुनः आप सभी राजनैतिक दलों से अपील करता है कि उक्त विधानसभाओं से योग्य ब्राह्मण उम्मीदवारों को अपनी पार्टी से प्रत्याशी बनाये जाने पर विचार करते हुए निर्णय लें।
समूचा ब्राह्मण समाज आपकों आश्वस्त करता है कि परिणाम सकारात्मक होंगे। सद्भावनाओं सहित!
पुरुषोत्तम कांत शर्मा
दूसरा पत्र: मान्यवर,
वर्ष 2023 में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में कोई भी राजनैतिक दल शिवपुरी जिले से ब्राह्मणों को टिकिट देने के लिऐ विचार नहीं कर रहा है। जबकि शिवपुरी जिले में ब्राहाण मतदाताओं की संख्या पैतीस हजार से भी ऊपर है। और लोकसभा क्षेत्र गुना-शिवपुरी में हम ब्राह्मणों की संख्या दो लाख से ऊपर है, इसलिये सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज यह मांग करता है कि किसी भी राजनैतिक दल द्वारा शिवपुरी विधान सभा से ब्राह्मण समाज के व्यक्ति को ही टिकिट दिया जाए।
धन्यवाद,
भवदीय

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें