Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका खास खबर: CM शिवराज की संपत्ति 5 साल में 5 लाख घटी तो पत्नी साधना की 89 लाख बढ़ गई

सोमवार, 30 अक्टूबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
Bhopal भोपाल। बुधनी से चुनाव मैदान में उतरने से पहले निर्वाचन आयोग को दिए हलफनामे में प्रदेश के CM शिवराज सिंह की संपत्ति 5 साल में 5 लाख घटने तो पत्नी साधना की 89 लाख बढ़ने की जानकारी सामने आई हैं। 2023 के दौरान पेश किए गए शपथ पत्र में दोनों की आमदनी मिलाकर 8.62 करोड़ रुपए बताई गई है। जबकि बात करें तो साल 2018 में सीएम शिवराज ने संपत्ति का जो ब्योरा दिया था, उसके मुताबिक उनकी और पत्नी की कुल आमदनी 7.78 करोड़ रुपए थी। सीएम शिवराज की पत्नी साधना सिंह की आमदनी बढ़ी है, जबकि शिवराज की घटी है। सीएम शिवराज की आमदनी 2018 मे 3.26 करोड़ थी, 2023 के शपथ पत्र में दिए ब्योरे में 3.21 करोड़ बताई गई है।
इसी तरह साधना सिंह के पास पहले 4.52 करोड़ की चल-अचल संपत्ति थी, जो 89 लाख रुपए बढ़कर 5.41 करोड़ रुपए हो गई है। इस बीच यह बात भी सामने आई है कि पिछले चुनाव के समय शिवराज ने बेटे कुणाल की पढ़ाई के लिए 27 लाख का एजुकेशन लोन लिया था, जो इस बार के विवरण में शामिल नहीं है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129